aam ki khati mithi chatni
चटनी

आम की खट्टी मीठी (चटपटी) चटनी

कभी-कभी सब्जियों के साथ रोटी खाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है तो उस समय आप आम की खट्टी मीठी चटनी बनाकर रोटी के साथ खा सकते हैं |

जो खाने का स्वाद बदल देगा जो बहुत स्वादिष्ट लगेगा|  आम सभी लोगों का पसंदीदा फल होता है| 

गर्मियों के मौसम में आम से कई प्रकार के चीज़ें बनाई जा सकती है, जैसे कि शेक, आम का अचार, आम की चटनी  या  फिर आम की सब्जी|

आम अलग-अलग किस्म के होने की वजह से यह स्वाद में भी भिन्न-भिन्न प्रकार का होता है कोई आम खट्टा होता है तो कोई आम मीठा होता है इसलिए अलग-अलग आम का अलग-अलग प्रकार के व्यंजन में यूज किया जाता है| 

लेकिन आम की चटनी का फायदा यह है कि आप एक बार चटनी बनाकर किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके 10 से 15 दिन तक रोटी या किसी भी स्नैक्स के साथ खा सकते हैं|

आम की खट्टी मीठी (चटपटी)

4 from 3 votes
Recipe by Jyoti Jha Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Servings

6

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

15

minutes
Total time

25

minutes

आम की चटनी को सर्व कैसे करें: आम की चटनी को सर्व करने का बेस्ट तरीका यह है कि इसे आप सैंडविच या रोटी पर भी लगा कर खा सकते हैं या दाल चावल में भी खा सकते हैं इससे आप दही बड़ा या चाट इत्यादि में भी डालकर सर्व कर सकते हैं| 
तो आइए बनाते हैं आम की चटपटी खट्टी मीठी चटनी| 

Ingredients (सामग्री)

  • आम -2 बड़े साइज के 

  • चीनी-250 ग्राम

  • पचफोरन – 2 चम्मच

  • तेज़पत्ता  -2 

  • सूखी लाल मिर्च -2 या  3

  • नमक-1 चम्मच  

  • हल्दी -1 छोटी चम्मच 

  • सरसों का तेल -3 से 4 चम्मच  

Directions (बनाने की विधि)

  • आम को छीलकर लम्बे और बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे उसके  बाद उसे साफ पानी से धो लेंगे एक कढ़ाई लेंगे गैस ऑन करके गैस पर चढ़ाएंगे उसे गर्म होने देंगे जब कढ़ाई  गरम हो जाएगा तो उस में ध्यान रखना है जब चीनी डालेंगे उसके बाद करछी चलते ही रहेंगे नहीं तो ये लाल हो जाएगा या जल भी सकता है क्योंकि चीनी डालते ही ये चिप चिपा सा हो जाता है | 
  • सरसों का तेल डालेंगे जब तेल गर्म होगा तो उसमें पचफोरन ,सुखी लाल मिर्च और तेजपत्ता डाल देंगे  सारे कटे हुए आम गिरा देंगे तीनो को पका लेंगे जब उसमे से खुशबू आने लगेगा तो सारे आम डाल देंगे नमक और हल्दी भी यही पे डाल देंगे इसी के साथ इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल देंगे  सब को अच्छे से मिक्स कर के किसी प्लेट से ढक देंगे| 
  • अब ढक कर इसे 5 मिनट तक पकाएंगे उसके बाद उसमें चीनी डालेंगे एक बाद का यहाँ  ध्यान रखना है जैसे ही चीनी डालेंगे करछी चलते रहेंगे क्यों की चीनी डालने के बाद ये चिपचिपा सा हो जाता है  और इसका कलर लाल हो जाता है जो देखने में अच्छा नहीं लगता वैसे चीनी डालने के बाद इसे  सिर्फ 5 मिनट पकाने का काम रहता है जिससे चीनी उसके अंदर मिल जाए उसके बाद गैस बंद कर  देंगे तो बन गई हमारी चटनी | 
  • अब इसे प्लेट में निकलकर सर्व कर  लेंगे तो देखिये ऐसी बनी है हमारी चटपटी आम की चटनी (खट्टी मीठी)

Did you make this recipe?

Like us on Facebook

Leave a Reply

स्टोरीज़