गर्मियों का मौसम आते हैं मार्केट में आम का बहार आ जाते हैं हर मंडी में अलग-अलग किस्मों के आम नजर आने लगते हैं |
आम स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है|
आमरस का नाम सुनते ही बहुत सारे लोगों के मुंह में पानी आने लगता है गर्मियों में बाजार में आम की बाहर आते ही स्वादिष्ट आमरस की याद आने लगती है |
आम एक ऐसा फल है जो स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है |
आम से लोग कई तरह की डिशेस बनाते हैं पके आम का भी और कच्चे आम का भी हालांकि पारंपरिक तौर पर आम रस भी काफी पसंद किया जाता है |
आज मैं आपको आम रस बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाली हूँ इस तरीके को अपनाकर आप भी फटाफट से आम रस बनाकर तैयार कर सकते हैं |
आम रस बनाने का सबसे आसान और देसी तरीका|
सामग्री
1. आम
2. चीनी
3. केसर
4. दूध
बनाने की विधि
अब आम रस बनाने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छे से धो लेंगे |
उसके बाद आम रस बनाने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल करेंगे |
अब आम को छील कर आम का गूदा अच्छे से निकालकर इसे निचोड़ लेंगे |
अब एक ब्लेंडर में आम (आम का गूदा जो हमने पहले निकाल कर रखे थे) दूध, केसर और चीनी मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर देंगे|
बस तो हमारा आम रस बनकर तैयार है इसे ठंडा करके परोस लेंगे |