चटनी

कच्चे आम की चटनी बनाने की आसान विधि

वैसे तो आपने चटनी बहुत खाए होंगे पर अगर चटनी आम का हो तो  इसका स्वाद ही  सबसे अलग होता है| 

चटनी एक ऐसी रेसिपी है जो  कैसे भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है

गर्मियों के मौसम में बनाई जाने वाली आम की चटनी बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है

वैसे तो कच्चे आम के बहुत कुछ बनाए जाते हैं, अलग-अलग तरीकों से  मसाले डालकर लेकिन  बिना मसाले सेअगर आप एक बार ऐसे चटनी बनाकर खाएंगे तो यकीन मानिए आप मसाले वाले आम की रेसिपी भूल जाएंगे| क्योंकि इस रेसिपी में ना तो मसाला डलता है ना ही समय ज्यादा लगता है और ना ही परेशानियां होती है बनाना बहुत ही आसान है बहुत ही कम समय में बनकर तैयार किए जाने वाले आम की चटनी की रेसिपी आज मैं आप लोगों को बताने वाली हूं,

तो चलिए  इसे बनाना शुरू करते हैं|

कच्चे आम की चटनी की रेसिपी

4 from 4 votes
Recipe by Jyoti Jha Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Servings

4

servings
Prep time

15

minutes
Cooking time

15

minutes
Total time

30

minutes

कच्चे आम की चटनी बनाने की एक बहुत ही आसान विधि| ये चटनी न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि बहोत ही हेअल्थी भी| तो आइये इसे बनाना सीखते हैं |

Ingredients – (सामग्री)

  • कच्चा आम – 2

  • जीरा -1  चम्मच

  • अजवाइन – 1 चम्मच

  • मेथी – आधी छोटी चम्मच

  • नमक- आधी छोटी चम्मच

  • चीनी – 1  चम्मच

  • सरसों का तेल – 3 या 4  चम्मच

  • साबुत लाल मिर्च – 4

Directions (बनाने की विधि)

  • सबसे पहले हम आम के छिलके निकाल कर उसे धो लेंगे |
  • उसके बाद उसे  लंबे साइज में काट कर  मिक्सी में रख देंगे|
  • उसके बाद गैस ऑन करेंगे, एक कड़छी रखेंगे, उसे गर्म करेंगे, गर्म होने के बाद उसमें सरसों का तेल डालेंगे सरसों का तेल जैसे ही गर्म होगा, उसमें जीरा, अजवाइन, मेथी, और साबुत लाल मिर्च डाल देंगे|
  • सारी चीजों को थोड़ा सा पका लेंगे जैसे ही उसमें से खुशबू आने लगेगी गैस ऑफ कर देंगे, और उसे ठंडा होने देंगे|
    जब वह पूरी तरीके से ठंडा ठंडा हो जाएगा तो उसे उसी मिक्सी में डाल देंगे जिसमें मैंने आम डाल रखे थे, उसके बाद उसमें चीनी और नमक दोनों चीज डाल देंगे|
  • सारी चीजों को एक साथ पीस लेंगे पीसने  के बाद किसी प्लेट में निकाल कर सर्व कर लेंगे तो इसे बनाने में बस 5 मिनट का टाइम लगता है तो इसे बनाना है ना वाकई बहुत ही आसान|
  • और खाने में भी यह ना तो कुछ ज्यादा खट्टा लगता है और ना ही मीठा क्या खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है एक बार आप लोग भी इस तरीके से बना कर देखें खाइए और मजे लीजिए|

Recipe Video

Notes

  • इस चटनी को आप फ्रिज में रख कर 1 महीने तक खा सकते हैं यह  चटनी जल्दी खराब नहीं होता है|

Did you make this recipe?

Like us on Facebook

Leave a Reply

स्टोरीज़