साइड्स

टमाटर का रायता

5.0 from 1 vote

रायता तो आपने बहुत तरीके के खाए होंगे क्या आपने कभी टमाटर के रायता खाए हैं अगर नहीं खाए तो एक बार जरूर ट्राई करिए| 

मुझे उम्मीद नहीं यकीन है कि आपको बहुत पसंद आएगा| 

यह आसान रेसिपी है अगर आप एक बार ट्राई करेंगे और आपको इसका टेस्ट अच्छा लगे तो आपको बार-बार इसे खाने का मन करेगा इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट का टाइम लगता है | 

इसे भी दही हरा धनिया जीरा पाउडर और नमक के साथ बनाया जाता है बाकी कुछ इंग्रेडिएंट्स है जो मैं आगे आपको पोस्ट में बताउंगी तो चलिए बनाना स्टार्ट करते हैं|

टमाटर रायता की आसान  रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

minutes
Total time

5

minutes

अगर आपके घर में सिर्फ टमाटर है और आपको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है तो आप इसका रायता बनाकर सर्व कीजिए यह बहुत ही टेस्टी होते हैं| 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • टमाटर – 2 (लाल – लाल मीडियम साइज)

  • बड़ी कटा हुआ हरा धनिया – 2 टेबल स्पून 

  • दही – कप गाढ़ा दही 

  • काली मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून 

  • जीरा पाउडर – ½ टीस्पून 

  • स्वादानुसार नमक

  • बीज निकाली हुई हरी मिर्च – 1 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धोकर बारीक काट लेंगे फिर हर मिर्च को भी धोकर उसके  भी बीज निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देंगे|
  • अब कटोरी में दही लेंगे और इसे मथानी या वह व्हिस्क की मदद से फैट लेंगे | 
  • अब दही में कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डाल देंगे ऊपर से हरा धनिया जीरा पाउडर, काला नमक डालकर सारी चीजों को किसी चम्मच से अच्छे से मिला देंगे| 
  • एक बार इसका नमक टेस्ट कर लेंगे अगर आपको कम या ज्यादा लगे तो आप अपने टेस्ट के हिसाब से इसमें नमक कम या ज्यादा एडजस्ट कर सकते हैं| 
  • इसमें नमक बहुत ही कम लगता है (ध्यान से) ज्यादा नमक नहीं डालियेगा| 
  • तो हमारा टमाटर का रायता बन कर तैयार है सर्व करने के लिए इसे कटोरी में निकाल लेंगे और ऊपर से काली मिर्च पाउडर चिड़क कर सर्व करेंगे|

Notes

  • अगर आपको तड़का नहीं लगाना है तो आप इसे ऐसे भी सर्व कर सकते हैं| 
  • टमाटर रायता बनाने के लिए एक चीज का ध्यान रखें टमाटर एकदम लाल लाल ही इस्तेमाल करें क्योंकि लाला- लाल टमाटर खट्टा कम और देखने में ज्यादा सुंदर लगता है इसका रायता  भी बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा | 
  • इसका स्वाद बढ़ाने के लिए हम इसमें एक तरका भी लगाएंगे, राई और लाल मिर्च को सरसों तेल में पका कर ऊपर से एक तड़का लगा देंगे जिससे ये और भी चटपटा टेस्टी लगेगा | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |