मैं आज आप लोगों को सेब मिल्क शेक के बारे में बताने वाली हूँ इसे बनाने में सिर्फ 2 मिनट लगता है मुझे पूरा यकीन है कि यह आपको बहुत पसंद आएगा |
एप्पल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है, हेल्थ की दृष्टि से भी कहा गया है कि सेब बहुत ही बढ़िया फल है अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो आपको यह डॉक्टर से दूर रखेगा |
लेकिन कई लोगों को सेब पसंद नहीं आता तो अगर आपको भी फल में सेब अच्छा नहीं लगता तो आप उसको इस तरीके से मिल्क शेक बनाकर ट्राई करिये |
आपके घर में अगर किसी को सेब पसंद नहीं है तो उन्हें जरूर पसंद आएगा एक बार यह मिल्क शेक बनाकर उन्हें पिलाइये यह उनको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा इसे बनाना भी बहुत आसान है तो आइए से बनाना शुरू करते हैं |
Recipe by Jyoti JhaCourse: DrinksCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
2
servings
Prep time
5
minutes
Cooking time
0
minutes
Total time
5
minutes
एप्पल मिल्क शेक बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है यह सभी बच्चों को बहुत पसंद आता है और यह बच्चों को कोई खिलाने का सबसे अच्छा ऑप्शन है इससे शरीर को पोषक तत्व के साथ एनर्जी भी मिलती है |
Ingredients(सामग्री)
दूध – ½ लीटर
सेब – 2
चीनी – ½ कप
ड्राई फ्रूट्स – अपनी इच्छानुसार
Directions(बनाने की विधि)
सबसे पहले सेब को धो लेंगे और उसके छिलके निकालकर उसे पतले – पतले स्लाइस में काट लेंगे |
अब मिक्सी में दो टुकड़े को छोड़कर सारे सेब के टुकड़ों को डाल देंगे |
फिर इसमें चीनी डाल देंगे अब फ्रिज वाला एकदम ठंडा दूध थोड़ा सा डालेंगे पीस लेंगे |उसके बाद बचे हुए सारे दूध डालकर कुछ सेकेण्ड और पीस लेंगे |
एक कप में बचे हुए टुकड़ों को एकदम पतले – पतले टुकड़े काट लेंगे और उसमें डाल देंगे,फिर उसमे ऊपर से मिल्कशेक डाल देंगे |
अब इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट से गार्निश कर के सर्व करेंगे तो हमारे स्वादिष्ट एप्पल मिल्क शेक बनकर तैयार है |
Notes
अगर आपको बहुत चिल्ड वाला सेब मिल्क शेक चाहिए तो आप इसमें बर्फ के थोड़े से टुकड़े भी डाल सकते हैं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ