दही के शोले एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान स्नैक हैं जो बनाने में भी काफी कम समय लगता है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं।अगर आपने अभी तक नहीं बनाया है तो प्लीज एक बार जरूर बनाइये और अपना अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए|
4
servings5
minutes10
minutes15
minutesदही के शोले अगर आपके घर में सभी को पसंद है तो आज ही इस रेसिपी को पढ़ कर बनाना सीखिए, ये बहुत ही आसान रेसिपी है | आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार अन्य सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च आदि भी मिला सकते हैं।आप दही के शोले को बेक भी कर सकते हैं।आप इन शोलों को किसी भी पार्टी या दोस्तों के साथ इकट्ठा होने पर बना सकते हैं।
Keep the screen of your device ON
Ingredients(सामग्री)
ब्रेड स्लाइस – 4-6
दही – 1/2 कप (हरा दही)
पनीर – 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक – ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून
गरम मसाला – ¼ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
मैदा – 1 टेबल स्पून (ब्रेड को गीला करने के लिए)
पानी – थोड़ा सा
Directions(बनाने की विधि)
- दही के शोले बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही, पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे|
- अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर अलग कर देंगे|
- सभी ब्रेड स्लाइस पर तैयार मिश्रण समान रूप से फैला देंगे|
- अब ब्रेड को हल्के हाथों से किनारों से मोड़कर रोल कर लेंगे|
- एक छोटे बाउल में मैदा और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करेंगे| सभी रोल को इस घोल में डुबोकर निकल लेंगे|
- कड़ाही में तेल डॉक्सर गैस पर चढ़ा देंगे और तेल को गरम कर लेंगे और अब इस गरम तेल में सभी रोल को बरी बड़ी से हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर के निकल लेंगे|
- तो हमारे दही के शोले बनकर तैयार है इसको हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा गरम परोसें लेंगे|
Notes(सुझाव)
- तेल को मध्यम आंच पर गरम करें ताकि शोले अंदर से अच्छे से पक जाएं।
- ब्रेड को ज्यादा गीला न करें, नहीं तो रोल टूट सकता है।
- आशा है आपको यह रेसिपी पसंद आएगी!
Did you make this recipe?
Follow us on Facebook
