होम टिप्स

कैसे बनें एक बेहतरीन शेफ़ ? ऐसे…

खाना तो सभी के घर में पकाया जाता है लेकिन कुछ लोग जैसे – तैसे बना लेते हैं, उतना ध्यान नहीं देते हर चीज पर लेकिन कुछ लोगों को पता भी नहीं रहता है ये छोटी-छोटी बारीकें | 

अगर आप भी नए – नए शेफ हैं तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्यादा हेल्पफुल रहेगा | 

क्योंकि अगर आप इन चीजों को ध्यान में रखकर खाना पकाते हैं तो आपका काम भी आसान होगा और आपको खाना बनाने में भी मजा आएगा| 

यह सामान भी बहुत ज्यादा कॉस्टली नहीं होता है बस डिपेंड करता है की हम इन छोटी चीजों का कितना ध्यान रखते हैं | 

लेकिन कोई बात नहीं अगर आज ये पोस्ट आपने लास्ट तक पढ़ लिया तो हमे विश्वाश नहीं यकीन है की आप आज से ही इन सारी बातों का आप अच्छे से ध्यान में रखते हुए खाने पकाएंगे | 

बस आप इस टिप्स को पढ़िए और इन सारे स्टेप्स को फॉलो कीजिये फिर मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए कि हमारी यह पोस्ट आपके लिए कितना हेल्पफुल रहा आपके लिए है| 

सबसे पहले (नाईफ़) चाकू

रसोई में सबसे पहले चाकू का सेट अच्छा खरीदना चाहिए क्योंकि चाकू जितना सही रहेगा काम उतना आसान होगा | (चाकू खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें) वो पकड़ने में आरामदायक हो उसका वजन कम हो क्योंकि, अगर वह ज्यादा भारी होगा तो आपके हाथ में उसका वजन से दर्द हो जाएगा जिसकी वजह से आप सही से सब्जी कट नहीं कर पाएंगे | 

(चाकू की वैरायटी) तीन-चार वैरायटी का चाकू आता है एक तो छीलने वाला चाकू चाहिए जिससे आप आलू वगैरह छील सकते हो, उसके आलावा केक, ब्रेड जैसी चीजें काटने के लिए एक लंबा दांत डंडीदार चाकू चाहिए|

उसमे एक शार्पिंग स्टील भी शामिल होना चाहिये | 

इससे आप चाकू को हर बार इस्तेमाल करने से पहले स्टील पर तेज करें ताकि उनकी कटिंग धार बनी रहेगी और आपको चॉपिंग में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा| 

तेज चाकू ज्यादा सुरक्षित होता है इस के आलावा चॉपिंग बोर्ड को कभी भी नजरअंदाज नहीं कीजिए चॉपिंग बोर्ड आपको दो तरह के चाहिए क्योंकि एक कच्ची सब्जियों के लिए और एक पके हुए सब्जियों के लिए जरूर पड़ेगी| 

खाना पकाने से पहले कुछ जरूरी सामग्री

आपको रसोई में मसाला पीसने वाला ग्राइंडर,एक भगोना, सॉस पैन, बाउल, स्पून, एक स्टील ब्लेंडर, एक फ़ूड प्रोसेसर, एक पास्ता मशीन फ्राईपैन, सैंडविच मेकर किचेन  थर्मामीटर रसोई, वेट मशीन, चिमटा एक माइक्रो प्लान ग्रेटर, एग्जॉस्ट फैन एक भारी तले वाली ढक्कन वाली कढ़ाई, एक स्टीमर भी आप खरीद सकते हैं | 

इन सब चीजों से आपका काम आसान होगा और आपको यह सब चीज खाना पकाने से पहले निश्चित रूप से काम में आएगा इसके अलावा भी बहुत सारी चीजें जो आप अपने जरूरत के हिसाब से ले सकतें हैं | 

सब्जी कैसे खरीदें

सब्जी जब भी खरीदे फ्रेश खरीदे देखकर खरीदें आजकल बहुत सारी सब्जियों में मिलावट आने लगा है कई सब्जी पुराने होते हैं लेकिन उस पर कलर डला हुआ रहता है| तो खरीदने से पहले एक बार हाथ से उसको छूकर चेक कर लें वैसे मैंने सब्जी के भी 3  4  पोस्ट आप लोगों के साथ शेयर की हूँ की कौन से सब्जी खरीदनी चाहिए कौन सी नहीं आप एक बार मेरे साइट पे चेक कर देख लीजिये आपके सारे डॉट उस पोस्ट को पढ़ कर किलियर हो जाया | 

और सब्जी जितना फ्रेश होगा खाने का टेस्ट उतना बढ़िया होगा इसलिए इन सभी छोटी-छोटी चीजों का आप आज से विशेष ख्याल रख कर खाना पकाए तो आप एक दिन बहुत ही अच्छा कुक बन सकते हैं | 

सब्जियों टेस्ट करना 

खाना पकाने के बाद सबसे पहले खुद टेस्ट करें| टेस्ट करने से आपको यह अंदाजा लगेगा कि आपका मसाले कैसे हैं आपका नमक का बैलेंस कैसा है| क्योंकि आज कल मार्किट में तरह तरह के क्वालिटी का मसाला उपलब्ध है और सब का टेस्ट भी अलग है इसलिए टेस्ट करना जरुरी है की कौन सा मसाला ज्यादा अच्छा है किसका टेस्ट लोगों को ज्यादा पसंद है | 

अगर आप खुद से मसाला बनाकर यूज़ करते हो तो इससे बेस्ट तो कुछ्ह हो ही नहीं सकता  लेकिन अगर आप नहीं बना रहे आपके पास टाइम कम है तो कोई बात नहींजब भी आप मसाला खरीदें सबसे पहले थोड़ा सा उसमे कुछ बनाना कर खुद टेस्ट करे जब आपको सही लगे फिर आप दूसरों को बनाकर खिलाएं | 

यह छोटी-छोटी टिप्स जो है वह बहुत ही छोटी-छोटी है लेकिन अगर आप इन छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखते हैं तो आपके खान की सब तारीफ करेंगे| 

अगर आप इन सारी चीजों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते हैं तो आपको 10 से 12 दिन का समय लगेगा और आप एक अच्छा शेफ की तरफ साफ और स्वादिष्ट खाना बनाने लगेंगे | 

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

मेथी पानी रोज पीने से ये खतरनाक बीमारी कभी नहीं होगी जिम जाने वालों को ये जरूर खाना चाहिए जिम जाने वालों के लिए हाई प्रोटीन डाइट की लिस्ट हाई प्रोटीन डाइट की लिस्ट, जानें इसके फायदे और नुकसान कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं मोटापा कम करने के इससे आसान तरीका नहीं हो सकते?