किचन टिप्स

कैसे रखें अपनी रसोई को हाइजीनिक?

मैं मानती हूँ की रसोई घर किसी भी घर का दिल होता है। बस इसलिए नहीं की यहीं पर हम अपने परिवार के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना बनाते हैं, बल्कि इसलिए यह वो जगह है जहाँ सिर्फ़ खाना ही नहीं पकता, बल्कि प्यार, अपनत्व और खुशियाँ भी पकती है। 

लेकिन अगर हमारी यह प्यारी सी रसोई साफ-सुथरी और हाइजीनिक न हो, तो यह बीमारियों का कारण भी बन सकती है। 

जी हाँ, रसोई में मौजूद जर्म्स हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनकी वजह से खाने की शुद्धता भी खराब हो सकती है और परिवार के सदस्यों को फूड पॉइजनिंग या अन्य बीमारियाँ भी हो सकती हैं। 

जो की यक़ीनन ऐसा कोई नहीं चाहेगा 

इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि हम अपनी रसोई की नियमित रूप से सफाई करें और उसे हाइजीनिक रखें।

आइये जानते हैं रसोई को हाइजीनिक रखने के कुछ आसान और प्रभावी टिप्स:

करें नियमित और गहरी सफाई:

काउंटर टॉप्स (स्लैब): हर बार खाना बनाने के बाद अपने किचन के काउंटर टॉप्स / स्लैब को साफ करें। इसके लिए आप गर्म पानी और साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, हफ्ते में एक बार किसी डिसइंफेक्टेंट से भी काउंटर काउंटर टॉप्स को साफ करें ताकि जर्म्स का खात्मा हो सके। ध्यान रहें कि काउंटर टॉप्स पर लगे दाग-धब्बों को तुरंत साफ कर दें, खासकर अगर उनमें तेल या मसाले गिरे हों तो।

सिंक: सिंक में बर्तन धोने के बाद उसे अच्छी तरह से साफ करें। नहीं तो सिंक में जमा होने वाले खाने के कण और तेल पर जर्म्स एक बहुत अच्छा अपना घर बन लेता है यहां पर बड़े ही आसानी से जर्म्स पनपनपने लगता है | ये मैं अपने पर्सनल अनुभव से मैं बता रही हूँ

बेकिंग सोडा और सिरका सिंक को साफ करने और उसे चमकाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका फायदा ये है की इससे बदबू भी नहीं आती है, बल्कि एक नेचुरल और फ्रेश सी खुशबु आती है किचन से। 

कटिंग बोर्ड: मैं हरी सब्जियों को काटने के लिए कटिंग बोर्ड का प्रयोग करती हूँ। यह क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकने में मदद करती है। हर बार इस्तेमाल के बाद कटिंग बोर्ड को गरम पानी और साबुन से धोती हूँ | जी हाँ, लकड़ी के कटिंग बोर्ड को समय-समय पर नमक और नींबू से भी साफ करना चाहिए।

किचन का फर्श: अपने रसोई के फर्श को रोजाना पोछें। खाना बनाते समय तेल, मसाले, और खाने के कण फर्श पर गिर सकते हैं, जो जर्म्स को आकर्षित करते हैं। इसलिए, फर्श को नियमित रूप से पोछना ज़रूरी है। आप फर्श को साफ करने के लिए एंटीबैक्टीरियल क्लीनर या फिर फिनाइल का भी यूज़ कर सकते हैं।

डस्टबिन: किचन के डस्टबिन को हर एक सप्ताह में एक या दो बार पूरी तरह से खाली करें और उसे फिनाइल से धोकर साफ करें। डस्टबिन वाले कचरे से बदबू आती है और जर्म्स पैदा होते हैं। इसलिए डस्टबिन में हमेशा डिस्पोजेबल पॉलिथीन का प्रयोग करें।

चूल्हा और ओवन: आप बेकिंग सोडा और सिरका का पेस्ट बनाकर चूल्हे और ओवन को साफ कर सकते हैं।लेकिन अगर आपके पास ये चीजों उपलब्ध नहीं है तो आप इसे साबुन वाले पानी से कर सकते हैं !

किचन संबंधित हाइजीन की आदतें अपनाएं:

हाथ धोना: खाना बनाने से पहले और बाद, और खाना खाने से पहले अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। हैंडवाश से हाथ धोना एक बहुत ही अच्छी आदत हैं, इसे खुद भी अपनाये और बच्चों को भी सिखाएं।

साफ बर्तन: खाना बनाने के लिए हमेशा साफ बर्तनों का इस्तेमाल करें। बर्तनों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। 

खाना स्टोर करना: बचे हुए खाने को फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में रखें। खाने को फ्रिज में रखने से पहले उसे ठंडा होने दें। और फ्रीज से निकाल कर तुरंत न खाएं, उसे नार्मल टेम्परेचर पे आने दे फिर सर्वे करें। 

कीटों से बचाव: रसोई में चींटी, कॉकरोच और चूहों को आने से रोकने के लिए सावधानी बरतें। खाने को ढककर रखें और रसोई में कोई भी खाना या कचरा ऐसा न छोड़ें जो कीटों को आकर्षित कर सके।अगर मैं किसी खाने को थोड़ी दें के लिए भी कवर करना भूल जाती हूँ तो मैं उसे कभी नहीं खाती हूँ और खाना भी नहीं चाहिए | 

रसोई के उपकरणों का रखरखाव:

स्पंज और कपड़े: रसोई में इस्तेमाल होने वाले स्पंज और कपड़े को नियमित रूप से बदलें। अगर ये साफ़ नहीं करेंगे तो इससे सबसे ज्यादा जर्म्स  फैलेगा रसोई में |स्पंज को हर हफ्ते बदलें और कपड़ों को नियमित रूप से धोएं। मैं तो वीक में एक बार इन कपड़ो को गरम पानी में डिटर्जेंट डाल के उबाल देती हूँ।और स्पंज को हैंड वाश से अच्छे से साफ़ कर देती हूँ। 

रेफ्रिजरेटर: फ्रिज को महीने में कम से कम एक बार साफ करें। फ्रिज में रखे सामान की नियमित रूप से जांच करें और खराब हो चुके सामान को फेंक दें।मैं तो पता नहीं कितनी बार फ्रीज साफ़ करती हूँ महीने में, मेरे बच्चे अभी छोटे है और उन्हें फ्रीज खोलना आ गया है, आप समझ ही गए होंगे अब । 

ओवन और माइक्रोवेव: ओवन और माइक्रोवेव को भी नियमित रूप से साफ करें। इनमें जमा होने वाला खाना और ग्रीस आग का खतरा पैदा कर सकते हैं। 

एग्जॉस्ट फैन: एग्जॉस्ट फैन को साफ करें ताकि रसोई में धुआं और गंध न रहे। एग्जॉस्ट फैन में जमा होने वाली ग्रीस उसकी कार्यक्षमता को कम कर देती है।

4. सुरक्षित सफाई उत्पादों का इस्तेमाल:

  • प्राकृतिक सफाई उत्पाद: जहाँ तक हो सके, प्राकृतिक सफाई उत्पादों का इस्तेमाल करें जैसे बेकिंग सोडा, सिरका, और नींबू का रस। ये उत्पाद आपकी रसोई को साफ करने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित हैं।
  • रसायनों का सावधानीपूर्वक उपयोग: अगर आप कोई केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें। उन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

याद रखें, एक स्वस्थ रसोई ही एक स्वस्थ जीवन की नींव है। ऊपर बताए गए सरल टिप्स को अपनाकर आप अपनी रसोई को साफ-सुथरी और हाइजीनिक और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। एक स्वच्छ और सुव्यवस्थित रसोई न केवल आपके भोजन को स्वास्थ्य कर बनाती है, बल्कि आपके मन को भी शांति प्रदान करती है।

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |