किचन टिप्स

रसोई में मसाले को कैसे लम्बे समय तक स्टोर करें ?

मसाले किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा भी सकता है और बेस्वाद भी कर सकता है | 

क्या आप भी अपनी रसोई के लिए मसालों का चयन कर रहे है? अगर ऐसा है तो आप एकदम सही जगह पे ये पोस्ट पढ़ रहे हैं, इस पोस्ट में मैं आपको मसालों के बारे में विशेष रूप से बताने वाली हूँ | मैं आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताउंगी, जिनसे आप अपने खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं।

हमेशा किचन में मसालों का सही चुनाव करें 

  • ताजे मसाले: मार्केट से हमेशा कोशिश करें ताजे मसाले खरीदने की ।क्योंकि पुराने मसलों का स्वाद कमजोर हो जाता है।
  • मसालों को सही तरीके से स्टोर करें: मसालों को हमेशा एअरटाइट डिब्बे में ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।
  • मसालों को पीसकर इस्तेमाल करें: पिसे हुए मसाले ताजे मसालों की तुलना में जल्दी खराब होजाता है | इसलिए, मसालों को इस्तेमाल करने से पहले पिसे | 

मसालों का सही इस्तेमाल

  • मसालों को भूनें: मसालों को भूनने से उनका स्वाद और सुगंधित हो जाता है।
  • मसालों को सही अनुपात में मिलाएं: अलग-अलग चीज बनाने के लिए मसालों का भी उसी के हिसाब से यूज करना बहुत जरूरी है | 
  • मसालों को सही समय पर डालें: कुछ मसाले शुरुआत में डालने चाहिए और कुछ मसालों को लास्ट में।

आइये जानते हैं कुछ बेसिक मसालों के बारे में

  • हल्दी: हल्दी न सिर्फ रंग देती है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है।
  • धनिया: धनिया का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है और यह करीब -करीब सभी सब्जियों  में इस्तेमाल होता है।
  • जीरा: जीरा का स्वाद थोड़ा सा तीखा होता है और यह दालों और सब्जियों में इस्तेमाल होता है।
  • लाल मिर्च: लाल मिर्च का स्वाद तीखा होता है और यह खाने को स्पाइसी बनाता है।
  • गरम मसाला: गरम मसाला एक मिक्स मसाला है जिसमें कई तरह के मसाले होते हैं।

मसालों से बने कुछ स्वादिष्ट व्यंजन

  • मसाला चाय: इसे लोग आज कल बहुत ज्यादा पसंद करने लगे हैं, यह एक भारतीय पेय है जो दूध, चाय पत्ती और कई सारी मसालों से बनाया जाता है।
  • मसाला दही: दही में कई सारी मसाले मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बना सकते हैं।
  • मसाला आलू: आप आलू को अलग- अलग तरीके के मसालों के साथ भूनकर एक नै स्वादिष्ट साइड डिश भी बना सकते हैं।

निष्कर्ष

मसाले किसी भी व्यंजन को स्वादिष्ट बना सकते हैं। बस आपको मसालों का सही चुनाव और सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। ऊपर दिए गए टिप्स का पालन करके आप अपनी रसोई में मसालों का जादू भर सकते हैं।

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |