masoor daal ke pakode ki recipe
पकोड़े, साइड्स

कुरकुरे मसूर दाल के पकोड़े की रेसिपी

ज्यादातर लोगों को पकोड़े बहुत टेस्टी लगता है | कई लोग तो नियम से चाय के साथ किसी भी चीज का पकौड़े जरूर बनाते हैं | 

वह लोग अलग-अलग तरह के पकोड़े बनाने की सोचते हैं, तो उन्हीं लोगों लिए आज मैं मसूर दाल के स्वादिष्ट पकोड़े की रेसिपी लेकर आई हूँ | 

यह बहुत ही सिंपल होता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, इसका स्वाद खाने में सभी पकोड़े से बिल्कुल अलग होता है | 

जो ऊपर से लेकर अंदर तक क्रिस्पी होता है इसे ऊपर से अंदर तक क्रिस्पी बनाने के एक महत्वपूर्ण टिप्स है जो मैं आप लोगों को आगे बताने वाली हूँ  | 

आप बिल्कुल इसी तरीके से बनाइये  जैसे मैं आज आप लोगों को स्टेप बाई बता रही हूँ तो आपके  भी पकौड़े बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनकर तैयार होगा | 

इसे बनाना बहुत आसान है तैयारी के बाद इसे सिर्फ 5 मिनट में बना कर चाय के साथ आप गरमा गर्म सर्व कर सकते हैं | 

मसूर दाल पकोड़े की रेसिपी

5 from 2 votes
Recipe by Jyoti Jha Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Servings

6

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

20

minutes

वैसे तो सभी दाल में पकोड़े अच्छे बनते हैं, लेकिन मसूर दाल का एक अपना अलग ही स्वाद है | अगर आप अभी तक मसूर दाल के पकोड़े नहीं बनाए हैं, तो एक बार आप जरूर इसे ट्राई करें | मुझे उम्मीद है अगर आप एक बार ये पकोड़े बनाकर खाएंगे तो आपको बार – बार इसी दाल के पकोड़े खाने का मन करेगा | क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता है इसे बनाने में सिर्फ घर की सामग्री की जरूरत पड़ती है | तो चलिए पहले मैं आपको इसमें क्या क्या सामग्री डालना है वो बताती हूँ | उसके बाद मैं आपको बताऊंगी बनाने की विधि जो की बहुत आसान है | 

Ingredients(सामग्री)

  • मसूर दाल – 2 कप 

  • प्याज – 4 ( बारीक कटा हुआ)

  • नमक – 1 (स्वादानुसार)

  • जीरा – ½ 

  • अजवाइन – ½ 

  • कलौंजी – ¼ 

  • हरी मिर्च – 2  बारीक़ कटा हुआ (कम ज्यादा अपने हिसाब से) 

  • अमचूर – ⅕ 

  • चाट मसाला – ⅓ 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले मसूर की दाल को धोकर उसे 6 से 7 घंटे के लिए फूलने  के लिए छोड़ देंगे | वैसे तो यह डाल 2  घंटे में भी फूल जाएगा | लेकिन अगर आपके पास काफी टाइम है तो इसे 6 से 7 घंटे तक फूलने  के लिए छोड़ दें | या आप सुबह बनाना चाहते हैं तो रात भर भीको का फिर सुबह में बनाएं | 
  • जब डाल पूरी तरीके से फूल जाएगा तब हम इसे मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेंगे | 
  • अब तेल को छोड़कर सभी चीजों को बारीक कटे हुए प्याज में डाल देंगे | 
  • एक भारी तली वाली कढ़ाई में तेल  गर्म कर लेंगे और उसमें दाल के छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर गर्म तेल में आराम से डाल देंगे| 
  • अब पकड़ो को धीमी आंच करके सुनहरा होने तक तल लेंगे, बीच-बीच में पकौड़े को अलट – पलट करते हुए| 
  • इसे धीमी आंच पर ही पकाना है क्योंकि अगर आप इसे तेज़ आंच पर पकाते हैं तो यह  ऊपर से लाल और अंदर से कच्चा रह जाएगा | जो खाने में बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगेगा | अगर आपको इसे क्रिस्पी बनाना है, तो आप इसे थोड़ा पेशेंस के साथ धीमी आंच पर ही पकाएं | 
  • जब पकोड़े सुनहरे रंग के हो जाएंगे तब इसे किसी प्लेट में निकाल कर गरमा – गरम पकोड़े को हरि चटनी या फिर टमाटर के सॉस के साथ सर्व कर लेंगे | 

Notes

  • अगर आपके पास अमचूर – चाट मसाला नहीं है तो आप इसे स्किप कर सकते हैं | चाट मसाला – अमचूर पाउडर  डालने से यह बहुत हल्का सा खट्टा हो जाता है जो मुझे बहुत पसंद है लेकिन यदि आपको खट्टा पसंद नहीं है तो आप अमचूर पाउडर ना डालें | 
  • यदि आप बच्चों के लिए बना रहे हैं तो आप इसमें हरी मिर्च के बिना बनाएं | 

Did you make this recipe?

Like us on Facebook

Leave a Reply

स्टोरीज़