valentine day

वैलेंटाइन डे पर बनाएं गुलाबी और सफेद कुकीज़

5.0 from 1 vote

गुलाबी और सफेद कुकीज़ एक बहुत ही लोकप्रिय और आकर्षक कुकीज़ हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगती हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं। इन कुकीज़ को बनाने के लिए आमतौर पर दो तरह के आटा तैयार किए जाते हैं – एक गुलाबी रंग का और दूसरा सफेद। इन दोनों आटे को मिलाकर अलग-अलग आकार में (जो भी आकर आपके बच्चों को पसंद हो) कुकीज़ बनाई जाती हैं।

गुलाबी और सफेद कुकीज़ 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

25

minutes
Total time

30

minutes

गुलाबी और सफेद कुकीज़ है इसलिए मैंने इन्ही दो कलर का इस्तेमाल किया है लेकिन आप चाहे तो आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप कुकीज़ को विभिन्न आकारों में बना सकते हैं।आप कुकीज़ को चॉकलेट चिप्स, नट्स या स्प्रिंकल्स से सजा सकते हैं।यह रेसिपी बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।तो फिर देर किस बात की चलिए बनाना शुरू करते है| 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • मैदा – 1 कप

  • मक्खन (नरम किया हुआ) – 1/2 कप 

  • चीनी – ½  कप

  • अंडा – 1 

  • बेकिंग पाउडर – ½  चम्मच 

  • नमक – ¼  चम्मच(स्वादानुसार)

  • गुलाबी रंग (वैकल्पिक)

  • आइसिंग:
  • पाउडर शुगर

  • नींबू का रस

Directions(बनाने की विधि)

  • गुलाबी और सफेद कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिला लेंगे| 
  • अब एक अलग बाउल में मक्खन और चीनी को क्रीमी होने तक फेंटेंगे| 
  • इसमें अंडा डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे लेकिन अगर आप अंडा नहीं कहते तो इस प्रोसेस को स्किप कर दें| 
  • अब सूखे मिश्रण को गीले मिश्रण में ध्यान से धीरे-धीरे मिला लेंगे| 
  • आटे को दो बराबर भागों में बाँट लें। एक भाग में गुलाबी रंग मिलेंगे| 
  • अब दोनों रंग के आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएंगे और उन्हें चपटा करेंगे| 
  • 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में 10-12 मिनट तक बेक करें।फिर ऐसे ठंडा करेंगे| 
  • पाउडर शुगर और नींबू के रस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे| 
  • ठंडी हुई कुकीज़ पर आइसिंग लगा कर मनचाहा डिजाइन बना देंगे| 

Notes

  • आप आइसिंग में खाद्य रंग डालकर विभिन्न रंगों की आइसिंग बना सकते हैं।
  • आप आइसिंग में कोको पाउडर मिलाकर चॉकलेट आइसिंग बना सकते हैं।
  • आप आइसिंग में वैनिला एसेंस मिलाकर वैनिला फ्लेवर की आइसिंग बना सकते हैं।
  • कुकीज़ को बेक करते समय ओवन की गर्मी को ध्यान से देखें।
  • कुकीज़ को पूरी तरह से ठंडा होने दें, फिर आइसिंग करेंगे| 
  • कुकीज़ को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उनमें कुछ ड्राई फ्रूट्स या नट्स भी मिला सकते हैं।
  • आप कुकीज़ को फ्रीज में भी स्टोर कर सकते हैं।
  • आप इन कुकीज़ को किसी भी विशेष अवसर पर बना सकते हैं।

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |