आज मैं आपको एसिडिटी के बारे में बताऊंगी एसिडिटी की समस्या क्यों होती है? वैसे बहुत कारण हो सकता है एसिडिटी का |लेकिन उनमें से ये 9 कारण बहुत ही महत्वपूर्ण है, इन 9 कारणों से आपको गैस की समस्या होगी ही होगी |
आइये जानते है उन 9 कारणों के बारे में :-
1
ज्यादा तेल मसालों का सेवन करने से होता है या मैदा वाली चीजें खाने से |
2
जितना हमारी बॉडी को पानी चाहिए उससे कम पानी के सेवन करने से भी गैस की प्रॉब्लम होता है|
3
ज्यादा फाइबर फूड की चीजें खाने से भी कई बार यह समस्याएं बढ़ जाती है |
4
खाली पेट में खट्टी चीजें भूल से भी नहीं खानी चाहिए क्योंकि खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है |
5
पाचन तंत्र के खराब होने की वजह से भी यह समस्याएं हो सकती है |
6
खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से भी होता है |
7
खाना ज्यादा खा लेने से भी कई बार एसिडिटी हो जाती है |
8
अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्याएं बढ़ जाती है |
9
एसिडिटी का सबसे बड़ा दुश्मन है चाय या कॉफी इनके सेवन करने से, एसिडिटी की समस्याएं जरूर होती है|