साग तो आपने बहुत खाए होंगे, क्या आपने कभी खेसारी साग की चटनी खाई है ? यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है खाने में |
दिसंबर के महीने में वैसे तो करीब – करीब सभी साग मिलता है लेकिन अगर हम बात करें खेसारी साग की तो बहुत ही आसानी से गांव और शहर दोनों जगह मिल जाएगा |
कई महिलाओं को यह साग बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है| अगर आपको भी लगता है तो आइये आज मैं इसकी सबसे इजी तरीका आपको बताती हूँ | जिससे आप 10 मिनट में यह साग बना कर अपने खाने में शामिल कर सकतें हैं |
यह साग चावल या रोटी दोनों के साथ बहुत अच्छा लगेगा खाने में, इसे बनाकर आप दिन या फिर रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं |
इसको बनाने के लिए मैंने सिर्फ तीन चीजों का इस्तेमाल लिया है, नमक, तेल, और हरी मिर्च| फिर भी इतना लाजवाब टेस्ट है कि, आपको बिना बनाकर टेस्ट किये विश्वास नहीं होगा |
तो आप लोग भी इसे जरूर ट्राई कीजिए और फिर हमें बताइए कि आपको यह साग की चटनी कैसी लगी |