पुदीना की चटनी एक लोकप्रिय चटनी है, इंडिया में या कहीं भी इंडिया से बाहर स्टाटर्स और स्नेक्स के साथ सबसे ज्यादा इसी चटनी को परोसा जाता है |
किसी भी खाने के साथ अगर पुदीना की चटनी मिल जाए तो उसका स्वाद दुगुना हो जाता है | वैसे तो पुदीना की चटनी हर जगह फेमस है लेकिन अगर हम बात करें उत्तर भारत की तो यहाँ पर लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं |
यहाँ के लोग दाल – चावल और खिचड़ी के साथ इस चटनी को खूब पसंद करते हैं | इसे बनाना बहुत ही आसान है, 10 से 15 मिनट में इस चटनी को बनाकर आप तैयार कर सकते हैं |
इस चटनी को बनाने के लिए आपके पास पुदीना, लहसुन, अदरक, मूंगफली नमक शक्कर और दही का होना जरूरी है, इसके अलावा आप अपने मनपसंद से और भी चीज डाल सकते हैं | तो चलिए बनाना सीखतें हैं |