pudina ki chutney
चटनी, साइड्स

होटल वाली पुदीना की चटनी बनाना सीखें

पुदीना की चटनी एक लोकप्रिय चटनी है, इंडिया में या कहीं भी इंडिया से बाहर स्टाटर्स  और स्नेक्स  के साथ सबसे ज्यादा इसी चटनी को परोसा जाता है | 

किसी भी खाने के साथ अगर पुदीना की चटनी मिल जाए तो उसका स्वाद दुगुना हो जाता है | वैसे तो पुदीना की चटनी हर जगह फेमस है लेकिन अगर हम बात करें उत्तर भारत की तो यहाँ पर लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं | 

यहाँ के लोग दाल – चावल और खिचड़ी के साथ इस चटनी को खूब पसंद करते हैं | इसे बनाना बहुत ही आसान है, 10 से 15 मिनट में इस चटनी को बनाकर आप तैयार कर सकते हैं | 

इस चटनी को बनाने के लिए आपके पास पुदीना, लहसुन,  अदरक, मूंगफली नमक शक्कर और दही का होना जरूरी है, इसके अलावा आप अपने मनपसंद से और भी चीज डाल सकते हैं | तो चलिए बनाना सीखतें हैं | 

पुदीना की चटनी

4 from 2 votes
Recipe by Jyoti Jha Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

minutes
Total time

10

minutes

लहसुन पुदीना की चटनी एक स्वादिष्ट चटनी है जिसे अक्सर भारत के सभी घरों में बनाया जाता है इसमें पुदीना के साथ लहसुन का प्रयोग किया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है | इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर रोजाना के खाने में भी शामिल कर सकते हैं | 

यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है पुदीना की चटनी को आप आलू पराठा रायता के साथ रात के खाने के लिए भी  पड़ोस सकते हैं |

Ingredients(सामग्री)

  •  पुदीना – 2 कप 

  •  लहसुन – 6 – 7  कली 

  •  अदरक – ½  इंच 

  •  हरी मिर्च – 1

  •  मूंगफली – 1 बड़ा चम्मच  

  •  नमक – ¼ छोटी चम्मच 

  •  शक्कर – 1 छोटा चम्मच 

  •  नींबू का रस या दही – ¾ चम्मच 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले एक मिक्सर  ग्राइंडर में लहसुन पुदीना (डेंटल में से सारी पतियों को तोड़कर निकल लेंगे) हरी मिर्च, मूंगफली, नमक, शक्कर और नींबू का रस डालकर पीस लेंगे |
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर फिर से पीस लेंगे पानी हम ज्यादा नहीं डालेंगे नहीं तो यह बहुत पतला हो जाएगा हमें चटनी गाड़ी रखनी है तो उसी हिसाब से पानी डालेंगे | 
  • अब सारी चटनी को एक बॉल में निकाल लेंगे  तो हमारी  पुदीना की चटनी बनकर तैयार है परोसने के लिए | 

Notes(नोट)

  • आप चाहें तो इसमें से किसी चीज को स्किप भी कर सकतें हैं अगर आपके पास नहीं है तो | अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो आप इसमें हरी मिर्च की क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं | 

Did you make this recipe?

Like us on Facebook

Leave a Reply

स्टोरीज़