अगर आप बराबर एक ही दाल बनाते हैं, और खा – खा कर बोर हो गए हैं | तो अब बनाइए मूंग की दाल वह भी बिना प्याज लहसुन के |
यह दाल बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट दोनों होता है, यह एक ऐसी दाल है जो सबसे हल्की होती है यह दाल बहुत ही आसानी से बन भी जाता है, और आसानी से पच भी जाता है |
शायद इसकी वजह से लोग इससे ज्यादा पसंद करते हैं, यह दाल हमारे घर में सभी को बहुत पसंद है और मैं इसे बराबर बनाती रहती हूं |
मैं इस दाल को कई तरीके से बनती हूँ, लेकिन आज जो मैं आप लोगों को बता रही हूं यह बिना प्याज लहसुन वाली दाल है | यह दाल बच्चों के लिए बना रही हूं इसलिए ना ही कोई मसाला और न ही हरी मिर्च डाली हूँ | क्योंकि बच्चे को मिर्च दिखा लग जाता है, और फिर बच्चे बहुत नखरे करते हैं दाल खाने में |
दाल सभी को रोज खाना चाहिए क्योंकि दाल के बहुत फायदे हैं, सबसे पहले तो दाल में बहुत ही मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है | जो हमारे शरीर को आयरन प्रदान करती है और आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है |
अगर दाल को अच्छे से घी में बनाया जाए तो इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही बहुत लाजवाब हो जाता है |
अगर आपके घरों में भी बच्चे बहुत नखरे करतें हैं दाल खाने में, तो आप भी इस तरीके से बनाइये फिर देखिये बच्चे बड़े शौक से खाएंगे |इसे रोटी के साथ |