दाल तो आपने बहुत खाया होगा, मैं तो अपने घरों में अक्सर दाल बनती हूँ | या यूं कहें तो रोजाना |
तुअर (अरहर) की दाल का एक अपना खास स्वाद होता है, लेकिन जब हम दाल फ्राई की बात करते हैं, तो हमें ढाबे वाली दाल की याद आती है |
ढाबे के दाल में एक अलग किस्म का टेस्ट होता है, जिसे घर में बनाने में मुश्किल लगता है|
यह मुश्किल तभी तक है जब तक आपको उसका टेक्निक नहीं पता है, (पहले मुझे भी लगता था थोड़ा मुश्किल) एक बार जान जाएंगे की इसे कैसे बनाया जाता है तो इसे बनाना आपके लिए भी बहुत आसान हो जाएगा |
तो चलिए इसकी सबसे आसान विधि आज मैं आप लोगों को पहले बताती हूँ |
वैसे तो दाल में बहुत तरीके से मैं बनती हूँ, लेकिन आज जो दाल बनाने जा रही हूं इसमें मैंने प्याज लहसुन का प्रयोग नहीं किया है | तो चलिए आज से बनाना सीखते हैं |
Recipe by Jyoti JhaCourse: daal phraiDifficulty: Medium
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
5
minutes
Cooking time
15
minutes
Total time
20
minutes
सबको पता है कि दाल में बहुत प्रोटीन होता है, इसीलिए अगर हो सके तो हमें रोज दाल खानी चाहिए | डॉक्टर भी हमें यही सलाह देते हैं दाल को बहुत तरीके से बनाया जाता है आज हम तूर की दाल को बनाना सीखेंगे वह भी बिना प्याज और लहसुन के बिल्कुल ढाबे के स्टाइल में |
सबसे पहले मैंने लिया ½ कूप तूर (अरहर) की दाल जिसको मैंने अच्छे से धो कर पीने वाला पानी डालकर 15 से 20 मिनट तक उसे ढक कर छोड़ दिए हैं |
अब इस दाल को प्रेशर कुकर में डालकर दो कप पानी आधी छोटी चम्मच नमक, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालकर ढक्कन बंद कर देंगे |
अब इसे गैस पर रख कर हाईफ्लैम पर दो सीटी लगाकर, गैस को ऑफ कर देंगे | प्रेशर कुकर को ठंडा होने देंगे |
जब तक प्रेशर कुकर ठंडा होगा, तब तक हम तड़के की तैयारी कर लेंगे |
तड़के के लिए मैंने एक फ्राई पैन लिया है, उसको गैस पर रखा है उसमें चार चम्मच के करीब घी डालेंगे |
घी जैसे ही गर्म होगा उसमें जीरा डालेंगे जीरा जैसे ही सीजल हो जाएगा उसमें अदरक और टमाटर डाल कर नमक डाल देंगे | (अगर आपको हरी मिर्च डालना है तो उसे भी काट कर डाल सकते हैं)| इनको अब 1 से 2 मिनट तक भून लेंगे |
उसके बाद इसमें 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे |
गैस को लो फ्लैम पर रखेंगे नहीं तो हल्दी जल जाएगा|
अब इसमें दाल को डाल देंगे | और उसी के साथ कसूरी मेथी को क्रश करके डालेंगे साथी में आधी छोटी चम्मच धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे |
मेरा दाल तड़का बन कर तैयार है | तो इसे और भी टेस्टी और ढावा स्टाईल के लुक देने के लिए इसमें एक और तडक़ा लगाएंगे |
फिर से फ्राई पैन में घी है डालकर थोड़ा सा गर्म कर लेंगे और इसमें सूखी लाल मिर्च डाल देंगे गैस को ऑफ कर देंगे पाउडर डाल कर दाल के ऊपर डाल देंगे |
तो हमारा दाल तड़का बनकर रेडी है, अब इसे धनिया पत्ता या निम्बू से गार्निश कर के सर्व कर लेंगे |
Notes
इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकतें हैं |
आप इसमें घी के बदले तेल का भी इस्तेमाल कर सकतें है |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ