आज मैं आप लोगों फटाफट से ढाबा स्टाइल चने दाल की रेसिपी बताने वाली हूँ |
अगर आप इस तरीके से यह दाल अपने घर पर बनाकर खाएंगे तो आपको कभी भी ढाबा से मंगवाने का मन नहीं करेगा | क्योंकि बहुत ही स्वादिष्ट होता है |और इसका स्वाद तो बिल्कुल ढाबा जैसा होता है |
इसे बनाने के लिए आपको घरों में कुछ सामिग्री की जरूरत पड़ेगी जो आप सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध होगा ही , और उसी के साथ कुछ टिप्स,|जो मैं आज लोगों को स्टेप बाई स्टेप बताने वाली हूँ |
एक बार अगर आप इस दाल बनाने का पूरा टिप्स पढ़ लेंगे | तो फिर आपको कभी भी झंझट नहीं लगेगा इसे बनाने में, क्योकि बहुत ही आसान है इसे बनाना |
वैसे भी चने दाल हमे खाने के रूटीन में शामिल करना चाहिए कभी – कभी क्योकि चना दाल के भी बहुत फायदे हैं | इससे आयरन की कमी को दूर किया जाता है |
इसीलिए डॉक्टर भी चना दाल खाने की सलाह देते हैं | तो अब आप लोग एक बार जरूर बनाइए इस दाल को इस तरीके से अपने घर पर फिर खुद भी खाइए, और अपने बच्चों को भी खिलाइए |
Recipe by Jyoti JhaCourse: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Medium
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
20
minutes
Total time
30
minutes
वैसे तो चना दाल से कई सारे डिश बनाए जाते हैं | इस दाल को कई सब्जियों में डाल करन बनाए जाता है | जैसे – लौकी, नैनवा ऐसे बहुत सारे सब्जी हैं, जिसमें डालकर बनाए जाता है |
लेकिन आज मैं इसकी दाल (दाल तड़का) वाली रेसिपी बता रही हूँ, यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है | अगर इसे आप गरमा गर्म रोटी के साथ सर्व करें तो यह और भी स्वादिष्ट लगेगा |
वैसे तो आप इस दाल को एक तड़के के साथ बना सकते हैं | लेकिन अगर आप इसे ढाबा वाला स्वाद देना चाहते हैं तो आपको ऊपर से एक और तड़के लगाने की जरूरत पड़ेगी | लास्ट में जब सर्व करते टाइम यह तड़का घी और कश्मीरी लाल मिर्च का होगा |
सबसे पहले चना दाल को साफ करके अच्छी तरीके से धो लेंगे |
अब इसमें ½ लीटर पानी, ½ छोटी चम्मच नमक,हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर ढक्कन बंद कर देंगे |
गैस ऑन करके कुकर को गैस पर चढ़ा देंगे, और तेज़ मीडियम आंच पर 2 सीटें और लो फेम पर दो सिटी लगा आएंगे उसके बाद गैस को बंद कर देंगे |
(मैं इतना देर इसलिए पका रही हूं क्योंकि मैंने दाल को भिगोकर नहीं रखे थे अगर आप दाल को पहले से भिगो कर रखे हैं तो आप की दाल बस दो सिटी में ही पक जाएगी) कुकर को ठंडा होने देंगे उसके बाद इसे खोलेंगे|
जब तक कुकर ठंडा हो रहा है तब तक हम तड़के की तैयारी कर लेंगे |
उसके लिए मैंने लिए हैं एक कराही उसे गर्म करेंगे, उसमें तेल डालकर जब तेल हल्का सा गर्म जाएगा उसके बाद इसमें तेजपत्ता जीरा डालकर हल्का सा चटकने देंगे |
फिर इसमें प्याज (लहसुन अदरक) डालकर हल्का सा गोल्डन कलर का कर लेंगे |
उसके बाद टमाटर डालकर नमक डाल देंगे और ढक्कन से ढक कर 5 मिनट तक पकने देंगे लो फ्लेम पर |
5 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर इसमें मसाले डाल देंगे | धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर |
मसालों को अच्छे से मिला देंगे 1 से 2 मिनट तक पकाएं उसके बाद इसमें कसूरी मेथी को हाथों से क्रश कर के वह भी डाल देंगे |
उसे भी मिला देंगे फिर इसमें दाल डाल कर सारे चीजों को अच्छे से मिला देंगे 1 से 2 मिनट तक पकने देंगे| (अगर इस टाइम तक दाल अच्छे से नहीं मिले हैं तो हाय फिल्म पर एक सिटी लगा दे और गैस तो ऑफ कर दें)
उसके बाद इसमें गरम मसाला और मलाई ऐड करके उसे भी मिला देंगे 1 मिनट तक पकने देंगे | (अगर इस टाइम तक दाल अच्छे से नहीं मिले हैं तो हाय फिल्म पर एक सिटी लगा दे और गैस तो ऑफ कर दें)उसके बाद गैस को ऑफ कर देंगे और इसे किसी बॉल में निकाल कर सर्व कर लेंगे |
अब एक कटोरी लेंगे उसे गर्म करेंगे उसमें घी डालकर उसे हल्का सा गर्म होने देंगे और उसके ऊपर कश्मीरी लाल मिर्च डालकर उसे भी दाल में मिला देंगे फिर पड़ोस लेंगे इस तड़के से बिल्कुल आप के चने दाल का स्वाद ढाबे जैसा लगेगा |
Notes
आप चाहे तो इस में खड़े मसाले भी डाल सकते हैं लेकिन मैं नहीं डाली हूँ, अगर आप खड़े मसाले डालना चाहते हैं, तो आप तेजपत्ता और जीरे के साथ उसे ऐड करें |
अगर आप बच्चों के लिए यह दाल बना रहे हैं तो इसमें लाल मिर्च और हरी मिर्च को स्किप कर दें |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ