वैसे तो मसूर दाल बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इस अंदाज में मसूर दाल बनाएंगे तो यह सभी को पसंद आएगा |
इस दाल को बनाना बहुत आसान है और इसमें सामग्री भी बहुत कम डलता है |
इस दाल में भी अन्य दाल की तरह बहुत मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है | जो सभी के लिए फायदेमंद होता है |
आप चाहे तो इस दाल को शुद्ध घी डालकर या इसे प्याज का तड़का लगाकर चावल और रोटी के साथ खा सकतें हैं |
अगर आप यह दाल बच्चों के लिए बना रहे हैं तो बस इसमें हरी मिर्च को स्किप (छोड़) कर दीजिए|
बाकी आप इस तरीके से भी बनाएंगे तब भी सभी बच्चे बड़े चाव से खाएंगे | हमारे यहां जो शाकाहारी परिवार है उनके घरों में तो हफ्ते में 2 से 3 दिन यह दाल बनाई ही जाती हैं |
Recipe by Jyoti JhaCourse: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
5
minutes
Cooking time
10
minutes
Calories
300
kcal
Total time
15
minutes
अगर आप इस तरीके से दाल बनाकर अपने घरों में सभी को खिलाएंगे, तो सब कहेंगे अरे पहले क्यों नहीं बनाया | यह दाल इतना टेस्टी बनता है की इसमें सब्जी की भी कोई जरूरत नहीं पड़ती | आप इसे बिना सब्जी के भी रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं |
तो चलिए इसे बनाने में हमें किन – किन सामानों की जरूरत पड़ेगी पहले वो मैं आपको बता देती हूँ | उसके बाद बनाना |
सबसे पहले हम दाल को धोकर एक प्रेशर कुकर में डालेंगे |
उसके बाद उसमें 4 का पानी, आधी चम्मच नमक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और आधा टमाटर और 1 चम्मच तेल डालकर ढक्कन बंद करके एक सिटी हाय प्लेम पर लगाएंगे
गैस को ऑफ करके कुकर को ठंडा होने देंगे |
जब तक कुकर ठंडा होगा तब तक तड़के की तैयारी कर लेंगे |
एक कढ़ाई लेंगे उसे गर्म करेंगे, उसमें सरसों का तेल डालेंगे, तेल को हल्का सा गर्म करेंगे उसमें जीरा डालेंगे, जीरा जैसे ही चटकने लगेगा, उसमें लहसुन डालकर हल्का सा लाल कर लेंगे |
उसके बाद प्याज डालकर उसे भूनेंगे, तब तक – जब तक कि अच्छा सा रेड कलर ना हो जाए|
जैसे ही प्याज़ अच्छे से भून जाएगा, गैस को बंद करके तड़के को थोड़ा सा ठंडा होने देंगे | उसके बाद कुकर का ढक्कन खोल कर उसमें डाल देंगे |
अब यह गरमा – गरम मसूर की दाल को प्लेट में निकाल कर सर्व कर लेंगे |
Notes
इस दाल को आप धनियाँ पत्ता डाल कर गार्निश कर सकतें है |
पहले तेल इसलिए डाली हूँ ताकि ज्यादा छींटें न उड़े सिटी आने के टाइम |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आज के इस Article के अंदर मैं आप सभी को आपकी अच्छी सेहत के लिए बेस्ट चावल कौन से हैं? के बारे में बताने वाली हूँ, क्योंकि बाकी चीजों के साथ-साथ चावल भी हमारी सेहत को बेहतर बनाए रखने में खूब कारगर साबित होते हैं| इसके अंदर Fiber, Carbohydrates और कई […]
हाल ही की टिप्पणियाँ