Site icon हिंदी किचन

नारियल की बर्फी बनाने की आसान विधि 

nariyal ki barfi

सभी भारतीय पारंपरिक मिठाइयों में नारियल की बर्फी घर पर आसानी से बनाई जाने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई मानी जाती है|

जो भारत में हर घर में अब त्योहार पर अक्सर लोग बनाते हैं यह अलग – अलग जगहों पर अलग – अलग नाम से जानी जाती है |

नारियल की बर्फी घर पर सिर्फ तीन सामग्रियों के साथ बनाया जाता है ताजा नारियल, चीनी और दूध इसके आलावा आप उसका टेस्ट बढ़ने के लिए इसमें इलायची केसरिया अनानास का एसेंस भी आप डाल सकते हैं| 

यह आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें डालें इसमें आप खोवा(मावा) का भी उपयोग कर सकते हैं जो मिश्रण को बाइंडिंग करने में मदद करता है|

नारियल की बर्फी कैसे बनाएं 

Recipe by Jyoti Jha
Recipe rating: 5.0 from 1 votes
Course: DessertCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

14

minutes

नारियल की बर्फी को बनाने के लिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़िए और आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी वह हमें कमेंट बॉक्स में बताइए| 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • कद्दूकस किया हुआ नारियल – 1

  • चीनी – ½ 

  • इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून 

  • दूध – 2 टेबलस्पून 

  • काजू कटे हुए – 3 टेबल स्पून  

  • घी – ½ टेबलस्पून 

  • कंडेंस्ड मिल्क – 2 टेबलस्पून 

Directions(बनाने की विधि)

  • नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी, कद्दूकस किए हुए नारियल और चीनी डाल देंगे और इसे मध्यम आंच पर गर्म करेंगे|
  • इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए मिलेंगे और हल्का सा जब यह सुनहरे कलर का हो जाएगा तब इसमें कन्डेन्स्ड मिल्क और दूध डाल देंगे| 
  • इसे चम्मच से लगातार चलाते हुए इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएंगे फिर इसमें काजू और इलायची पाउडर डालकर मिलेंगे|
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलने के बाद गैस को बंद कर देंगे|
  • पके हुए मिश्रण को एक प्लेट में पहले घी लगाकर चिकना कर देंगे और चिकनी प्लेट में इस मिश्रण को निकाल लेंगे|
  • चम्मच से एक सामान फैला देंगे और कमरे के टेंपरेचर पर इसे 10 से 15 मिनट ठंडा होने के लिए रख देंगे|
  • एक चाकू या चपटे चम्मच से नारियल की बर्फी को डायमंड के आकार में या चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे| 
  • जब यह पूरी तरीके से ठंडा हो जाएगा तब प्लेट में से टुकड़ों को आराम – आराम से निकाल लेंगे|
  • तो हमारी स्वादिष्ट नारियल की बर्फी बनकर तैयार है सर्वे करने के लिए| 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Exit mobile version