gond ke laddu
डिजर्ट, साइड्स, स्वीट्स

गोंद के लड्डू बनाने का सबसे आसान तरीका

ठंड के मौसम आते ही गोंद के लड्डू की याद आने लगती है गोंद के लड्डू जितना खाने में स्वादिष्ट लगता है उतना ही यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है | 

ठंड के मौसम में गोंद का लड्डू इसलिये खाया जाता है क्योंकि इस मौसम में हमारी पाचन शक्ति मजबूत रहती है और ये गोंड के लड्डू आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है | 

अगर आप मीठा खाने की शौकीन हैं तो एक बार आप भी इस आने वाले ठंड के मौसम में यह गोंद के लड्डू बनाकर टेस्ट कीजिए यह ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है यह खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा | 

यह शरीर को बहुत ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए ये लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खाना चाहिए|

गोंद के लड्डू की रेसिपी

5 from 1 vote
Recipe by Jyoti Jha Course: DessertCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Servings

10

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

15

minutes

ठंड का मौसम आना शुरू होने वाले है इस मौसम में शरीर की ताकत को बरकरार बनाए रखने के लिए आप गोंद के लड्डू का सेवन कीजिए आपको बहुत फर्क नजर आएगा | 
तो फिर देर किस बात की चलिए फटाफट बनाना सिखाते हैं यह बहुत ही आसान रेसिपी है अगर आप एक बार इस रेसिपी को पूरा पढ़ लेंगे तो आपको दूसरी बार किसी से भी कोई चीज पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी | चलिए पहले हम सामग्री देखेंगे फिर हम बनाना स्टार्ट करेंगे|

Ingredients(सामग्री)

  • गोंद – 200 ग्राम 

  • घी – 300 ग्राम 

  • चीनी – स्वादानुसार 

  • काजू – 15 से 20 

  • बादाम – 10 से 15 

  • आटा – 400 ग्राम 

Directions(बनाने की विधि)

  • गोंद की लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई लेंगे, कढ़ाई में हम घी डालकर उसे गर्म करेंगे घी के गर्म होते हैं इसमें काजू और बादाम को फ्राई करके निकाल लेंगे काजू को हल्का गोल्डन कलर  कर लेंगे|
  • दोनों चीजों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेंगे| 
  • अब फिर से इसी कढ़ाई में दो से तीन चम्मच घी डालकर उसे गर्म करेंगे उसके बाद इसमें थोड़े – थोड़े (2चम्मच) गोंड डालकर उसे फ्राई करेंगे ध्यान रहे गोंड जैसी ही घी में जाएगा वह फैलेगा 1 से 2 मिनट तक मीडियम टू लो फ्लेम पर फ्राई करेंगे और उसके बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे | 
  • यह गर्म-गर्म गोंद को कूट लेंगे गोंद को इस तरीके से कूटना है ताकि यह अच्छे से पाउडर बन जाए| 
  • अब उसी कढ़ाई में दो से तीन चम्मच घी डालकर उसे गर्म करेंगे, जैसे ही घी गर्म होगा इसमें आटा डालकर उसे भुनेंगे तब तक जब तक आटे का कलर हल्का सा चेंज हो जाएगा, हल्का ब्राउन दिखने लगेगा, तब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे | 
  • अब हम सारी चीजों को एक बड़े बर्तन में डाल देंगे | आटे को गोंद को पिसा हुआ काजू और बादाम को डालते हुए सारी चीजों को मिलेंगे | 
  • अब इसमें चीनी को पीसकर भी डाल देंगे और सभी चीजों को एक दूसरे के साथ अच्छे से मिक्स करेंगे |
  • अब इसका गोल-गोल लड्डू  हाथों से दबाते हुए बना लेंगे ध्यान रहे जब आप इसको बना रहे होते हो उस टाइम पंखा बंद करके रखना जिससे ये मिक्सर सूखे नहीं और आपको बनाने में दिक्कत न हो | 
  • फिर एक एक करके सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लेंगे | 
  • तो हमारे सारे लड्डू बनाकर तैयार है सर्व करने के लिए | मेरी आज की रेसिपी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए और अगली आपको कौन सी रेसिपी के बारे में जानना है वह भी हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइए| 

Notes(नोट)

  • आटा को भूनते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें, इसे चलाते हुए भून ताकि आटा अंदर से जेल नहीं|

Did you make this recipe?

Like us on Facebook

Leave a Reply

स्टोरीज़