डिजर्ट

गाजर का हलवा बनाने का सबसे आसान तरीका 

5.0 from 1 vote

गाजर का हलवा एक ऐसा डिश है जो खास तौर पर आम घरों में सर्दियों के मौसम में ही पसंद की जाती है|

गाजर का हलवा सभी को बहुत पसंद आता है बड़ों से लेकर बूढ़े तक इस हलवे को बहुत पसंद से खातें हैं | 

एक बार गाजर का हलवा बनाकर 3 से 4 दिन तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है | 

गाजर के हलवे में घी बहुत ही इंपॉर्टेंट है क्योंकि घी डालने से यह आपस में चिपकता नहीं, जिसकी वजह से एकदम खिला-खिला दिखता है | 

अगर आपने अभी तक गाजर का हलवा नहीं बनाया तो एक बार मेरी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करिए हमें उम्मीद है कि आप कोई रेसिपी बहुत पसंद आएगी | 

क्योंकि मैंने जब भी यह बनाया है मेरे घर में सभी को बहुत पसंद आया है | तो एक बार आप सब भी ट्राई करें और हमें जरूर बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी | 

गाजर के हलवा बनाने का सबसे आसान तरीका 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

3

servings
Prep time

3

minutes
Cooking time

30

minutes
Total time

33

minutes

ऐसे बनाएं गाजर का स्वादिष्ट हलवा, खा कर सभी खुश हो जाएंगे | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • गाजर – 1 कप 

  • चीनी – ¼ कप 

  • दूध – 1 ½ कप 

  • बादाम – 5 कतरी  हुई 

  • किशमिश – 8

  • इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून 

  • घी – 2 – 3 चम्मच  

Directions(बनाने की विधि)

  • गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चाहिए गाजर को धोकर छीलकर कद्दूकस कर लेंगे | 
  • इसके बाद इलायची डालकर दूध को हल्की आंच पर उबलने देंगे | 
  • अब कढ़ाई में कद्दूकस की हुई गाजर डालकर धीमी आंच पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए रखकर इसे चलाते हुए भून लेंगे |  
  • फिर इसमें चीनी और दूध मिलाकर तब तक पकाएं जब तक इसका रंग लाल नहीं हो जाएगा | 
  • अच्छे से पक जाने के बाद इसमें देसी घी और कटी हुई ड्राई फ्रूट्स को मिक्स कर देंगे |
  • घी डालने से ये स्वादिष्ट भी लगता है साथ में ये आपस में चिपकता नहीं है इसलिए घी का इस्तेमाल हम अवश्य रूप से करेंगे |
  • अब इसे ड्राई फ्रूट से गार्निश कर देंगे |
  •  तो हमारा गाजर का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार हैं सर्व करने के लिए| 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |