5.0 from 1 vote

डोसा और इडली के लिए दक्षिण भारत में बनने वाली यह नारियल की चटनी बहुत ही आसान विधि से बनाई जाती हैं | 

इस चटनी को बनाने के लिए ताजा नारियल को सिर्फ अदरक और दही के साथ पीसा जाता है | उसके बाद इसमें ऊपर से कड़ी पत्ता और राई का तड़का लगाया जाता है | 

हालांकि इस रेसिपी को और भी बेहतरीन स्वाद के लिए मैंने इसमें भुनी हुई चना दाल इमली का पेस्ट और जीरा डाला है जिससे इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब हो गया है | 

इस रेसिपी के अनुसार आप भी घर बैठे स्वादिष्ट नारियल की चटनी बनाकर अपने दोस्तों के साथ इन्जॉय करिये | 

नारियल की स्वादिष्ट चटनी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

6

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

3

minutes
Total time

8

minutes

दक्षिण भारतीय व्यंजन में डोसा, इडली वड़ा आदि के साथ नारियल की चटनी परोसें जाते हैं | वहाँ  पर यह चटनी बहुत ही फेमस है | वहाँ के लोग इसे पराठे, करी, उबले हुए चावल और दाल तड़के के साथ लंच या डिनर में भी परोस कर खाते हैं | तो अगर आप का भी मन कर रहा है नारियल चटनी घर पर बनाने का तो आप इस विधि के साथ आसानी से घर पर नारियल की चटनी बनाकर तैयार कर सकते हैं | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • ताजा नारियल – 1 कप 

  • अदरक – 1 टीस्पून 

  • हरी मिर्च – 2 

  • भुना हुआ चना दाल – 1 टेबलस्पून 

  • दही- 1 टेबलस्पून

  • इमली का पेस्ट या नींबू का रस – 1 टीस्पून 

  • पानी – ½ आवश्यकतानुसार 

  • नमक – आवश्यकतानुसार

  • तड़के के लिए 
  • जीरा – ½ टीस्पून 

  • राई – ¼ टीस्पून 

  • कड़ी पत्ता – 5 – 6 

  • सूखी लाल मिर्च – 1 

  • सरसों का तेल 1 टीस्पून  

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले कटे हुए नारियल के टुकड़ों को मिक्सी की छोटी जार में डालकर दरदरा पीस लेंगें फिर इसे एक थाली में निकाल लेंगे |
  • अब उसी मिक्सर जार में हरी मिर्च, भुनी हुई चना दाल(गैस पर कराही रखकर  गरम कराही में मीडियम आंच पर चना दाल को भून लेंगे) और अदरक डाल देंगे और इन सभी को बारीक पीस लेंगे | 
  • अब नारियल में दही, इमली का पेस्ट (नींबू का रस) और नमक डालकर एक कप पानी डाल देंगे फिर सारी चीजों को बारीक पीस लेंगे | 
  • यदि आपकी नारियल की चटनी मोटी लग रही है तो आप यहाँ पर और भी पानी और ऐड कर सकते 
    हैं | 
  • फिर सारी चीजों को एक कटोरी में निकाल लेंगे | 
  • अब तड़का लगाने के लिए हम गैस जलाकर एक पेन रखेंगे, पैन को गरम होते ही इसमें तेल डालकर गरम करेंगे अब गर्म तेल में  राई डाल देंगे जैसे ही राई चटकने लगेगा तब हम इसमें जीरा, सुखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डाल देंगे |
  • सारी चीजों को 10 सेकेण्ड पकालेंगे उसके बाद गैस को बंद कर देंगे और तुरंत तड़के को नारियल चटनी के ऊपर डाल देंगे | 
  • सारी चटनी को तड़के के साथ अच्छी तरीके से मिला देंगे ऊपर से धनिया पत्ता डालकर सज़ा देंगे | 
  • तो हमारी इडली और डोसा के लिए परफेक्ट नारियल की चटनी बनकर तैयार है इसे आप अपने मनपसंद चीजों के साथ सर्व करिये | 

Notes(नोट)

  • चटनी को गाढ़ी या पतली बनाने के लिए आप चटनी में आवश्यकतानुसार पानी डाल सकते हैं | 
  • इस चटनी को एक बार बनाकर 3 से 4 दिन के लिए फ्रिज में रख सकते हैं | 
  • अगर आप चटनी बच्चों के लिए बना रहे हैं तो इसमें इसको पीते समय हरी मिर्च और तड़के के समय लाल मिर्च को स्किप कर सकते दें | 
  •  नींबू का रस (अगर आपको खट्टा ज्यादा पसंद है तो वर्णना ना डालें)

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |