आज मैं आप लोगों को सूजी के गुलाब जामुन बनाने का एकदम परफेक्ट तरीका बताने वाली हूँ इस तरीके से आप के गुलाब जामुन एकदम स्पंजी बनेंगे |
इस गुलाब जामुन को बनाने के लिए आपको कुछ भी बाजार से लाने की जरूरत नहीं होती है और ना ही इसे बनाने में ज्यादा खर्चा होता है आप जब चाहे इस गुलाब जामुन को बनाकर ट्राई कर सकते हैं |
यह गुलाब जामुन आपको और आपके घर में होली पर आए हुए सभी मेहमानों बहुत पसंद आएगा |
गुलाब जामुन को एक बार बनाकर फ्रिज में रख कर कम से कम 10 से 15 दिन तक आप सर्व कर सकते हैं |
सूजी के गुलाब जामुन
4
servings10
minutes30
minutes40
minutesअगर आज तक आपने सूजी के गुलाब जामुन नहीं बनाए हैं तो एक बार जरूर बना कर इसे ट्राई करिए | यह बहुत सॉफ्ट बनते हैं | इसका स्वाद भी लाजवाब होता है | आइये जानते है इसे बनाने का सही तरीका |
Keep the screen of your device ON
बारीक सूजी – 1 कटोरी
चीनी – 2 कटोरी
दूध – 2 कटोरी
देसी घी – 1 चम्मच
पानी – जरूरत के हिसाब से
छोटी इलायची – 2 – 3
घी या तेल – तलने लेने के लिए
Directions(बनाने की विधि)
- सूजी के गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे जिस कटोरी से आप सूजी लेंगे उसी कटोरी से चीनी और दूध भी लेना है |
- सबसे पहले दूध में तीन चम्मच चीनी डालकर मिक्स कर लेंगे, और फिर एक भगोना में चीनी और डेढ़ कटोरी पानी डालकर चाशनी बना लेंगे |
- चाशनी को ज्यादा गाढ़ा नहीं रखना है क्योंकि जब चाशनी में गुलाब जामुन डालेंगे औए इसे पकाएंगे तब चाशनी अपने आप गाढ़ा हो जाएगा |
- इसमें छोटी इलायची को कूटकर डाल देंगे, और गैस को मीडियम कर देंगे फिर इसे 7 मिनट तक पका लेंगे अब चाशनी को चेक करेंगे कि चाशनी हुई कि नहीं जब चाशनी हल्का – हल्का हाथों से चिपकने लग जाएगा तब आप समझिए की हो गया फिर गैस को बंद कर देंगे | और इसे साइड में रख देंगे |
- अब एक पैन लेंगे और पैन में दो चम्मच के करीब घी डालकर गरम करेंगे जब घी मेल्ट हो जाएगा तब हम उसमें दो दूध (चीनी वाला) डाल देंगे दूध को चलाते रहेंगे रहेंगे और फिर इसमें सूजी डालकर लगातार चलते हुए पकाएंगे जब तक की सूजी दूध को अच्छे से सोख नहीं लेता लेकिन इस समय आपको एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि सूजी को लगातार चलाते रहना है नहीं तो इसमें लम्स बनने का चांस रहता है | दूध सूखने में 7 से 8 मिनट का समय लग सकता है|
- जब सूजी सख्त हो जाएगी तब सूजी को एक प्लेट में निकाल लेंगे और गैस को बंद कर देंगे |
- अब इसमें देसी घी डालकर आटे की तरह हल्का सा चिकना कर लेंगे | जब यह अच्छे से चिकना हो जाएगा तो फिर इसमें छोटे-छोटे बॉल्स बना लेंगे |
- अब गुलाब जामुन के बॉल्स को टालने के लिए कढ़ाई में घी गर्म करेंगे और सारे गुलाब जामुन के बॉल्स को डालकर मीडियम आंच पर हल्का- हल्का हिलाते हुए गुलाबी रंग होने तक फ्राई कर लेंगे |
- वैसे तो सूजी के गुलाब जामुन फटते नहीं है लेकिन फिर भी यही कोशिश करें कि जब तक इसका कलर गुलाबी रंग के ना हो जाए तब तक इसे उल्टी करछी से चलाते रहें |
- इसी तरह से हम सारे गुलाब जामुन के बॉल्स को बरी बरी से फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लेंगे |
- अब इन्हें चाशनी में डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएंगे ताकि यह मुलायम हो जाए और चाशनी भी हमारी गाढ़ी हो जाए|
- उसके बाद गैस को बंद कर देंगे और इससे ढक्कन से ढक देंगे और आधे घंटे से 1 घंटे के बाद सर्व करेंगे |
- तो हमारी गरमा – गरम सूजी के गुलाब जामुन बनकर तैयार है परोसने के लिए |
Notes(नोट)
- अगर आप चाहे तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं और अगर आपको गोल नहीं बनाना है तो आप इसे थोड़ा लंबे शेप में भी बना सकते हैं|
Did you make this recipe?
Follow us on Facebook