जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है | जलेबी भारत की बहुत ही मशहूर है और यह एक पारंपरिक मिठाई है |
कई लोग इसका स्वाद बदलने के लिए इसको दूध या खीर के साथ भी खातें हैं| वैसे कुछ भी कहो ऐसा कोई नहीं आपको मिलेगा जिसे रस भरी कुरकुरे जलेबी पसंद ना हो |
अगर आप संडे को कुछ खास करने की सोच रहे हैं, तो आप एक बार इस तरीके से
जलेबी बनाकर जरूर देंखे | इसे बनाने में आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी|
सर्दियों के मौसम में जलेबीयों की दुकान पर तो जैसे लाइन लग जाती है, क्योंकि उस मौसम में जलेबी खाना सभी को पसंद होता है | तो अब आपको दुकानों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब इस तरीके से आप घर पर भी आसानी से जलेबी बना कर खा सकते हैं |
इसे आप किसी भी अवसर पर फटाफट से बना सकते हैं | इसे बनाने में ज्यादा सामान की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी, बस 3 से 4 चीज जो आपके घरों में आसानी से मिल जाएगी |
Recipe by Jyoti JhaCourse: Dessert, SidesCuisine: IndianDifficulty: Medium
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
7
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
30
minutes
Resting Time
5
minutes
Total time
40
minutes
यह रेसिपी ऐसी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है| जलेबी का स्वाद मीठा होने के कारण बच्चों का फेवरेट होता है| अगर आप भी जलेबी अपने घर पर बनाना चाहते हैं तो मेरे इस रेसिपी को देखकर एक बार जरूर ट्राई करें |
Ingredients
जलेबी के घोल तैयार करने की सामग्री
मैदा – 1/2 कटोरी मैदा
दही – 4 चम्मच दही
पानी – 1/2 पानी
घी – तलने के लिए(आवश्यकतानुसार )
चाशनी की सामग्री
चीनी – 2 कप
पानी – 3 कप
निम्बू का रस – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
Directions(बनाने की विधि)
सबसे पहले मैदा और दही को एक साथ मिलाएंगे, मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करेंगे, अगर जरूरत पड़ेगी तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं | वैसे मैं पानी नहीं डाली हूँ |
अब इसे किसी प्लेट से ढक कर 4 से 5 घंटे के लिए साइड में छोड़ देंगे ताकि यह अच्छे से फूल जाए |
जब बैटर अच्छे से फूल जाए ऊपर की तरफ से उसमें झाग दिखने लगे तब हम चाशनी की तैयारी करेंगे |
अब एक बर्तन लेंगे उसमें चीनी और पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर चाशनी को पकने देंगे 5 मिनट बाद इसमें इलाइची भी डाल देंगे | आप चाहे तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं |
जब चाशनी तार छोड़ने लगे, तार छोड़ने का मतलब एक बून्द चाशनी एक ऊँगली पर लें और उसे दूसरी ऊँगली से छूकर हटाएँ, अब अगर एक तार सा बनने लगा है आपके दोनों उंगलियों के बीच तो आपकी चाशनी तैयार हो चुकि है |
अब इसमें नींबू का रस डाल देंगे जिससे की चाशनी का गन्दा पानी बहार निकल जाएगा और एकदम सफेद चाशनी बनकर तैयार होगा |
गैस को ऑफ करके उसे ठंडा होने देंगे | घोल भरने के लिए आप मोटे प्लास्टिक के कौन के आकार में पाउच बना लें |
अगर आपके पास प्लास्टिक नहीं है तो आप कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
अब एक गहरा पैन लेंगे, उसमे घी डालकर गर्म करें कर लेंगे, ध्यान रहे घी को ज्यादा गर्म नहीं करना है अगर घी ज्यादा गरम हो जाएगा तो जलेबियां सही से गोल नहीं बन पाएगी, और अगर कम गरम होगा तो अंदर की सतह पर चिपक जाएगी | तो इसलिए घी को नॉर्मल गर्म ही करना है|
अब घोल को कपड़े या थैली में भरकर इसकी धार को गरम घी में गोल-गोल घुमाते हुए डालेंगे |
अब इसे मीडियम आज पर इसे पकाएंगे |
जब जलेबी एक साइड से सिक जाएगा तभी उसे दूसरी तरफ पलट कर उस तरफ से भी अच्छे से सिक लेंगे |
जब जलेबी एक साइड से सिक जाएगा तभी उसे दूसरी तरफ पलट कर उस तरफ से भी अच्छे से सिक लेंगे |
जब यह दोनों तरफ से हल्का – हल्का सुनहरा कलर का हो जाएगा तब इसे निकाल कर तुरंत चाशनी में डाल देंगे |
चाशनी में इसे 5 मिनट के लिए डालेंगे, उसके बाद निकाल कर प्लेट में सर्व कर लेंगे |
Notes
आप चाहे तो जलेबी में फूड कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ