घीया और अलसी की सब्जी जो खास करके गाउँमै बहुत प्रसिद्ध है
उसमे भी खास करके ये बिहार में बहुत ही ज्यादा फेमस है इसे बिहार में तीसी सजमैन की सब्जी भी लोग बोलते हैं | इसे कई तरीके से लोग बनाते है मसाले डाल कर|
लेकिन जो मैं आज आप लोगों को बताऊंगी वो बिना मसाले वाला बहुत ही आसान तरीका है और इसे आप चावल के साथ खाएंगे तो ये और भी स्वादिष्ट लगेगा |
अगर इसे आप आम के महीने में बनाएंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा |
घीया और अलसी की सब्जी
4
servings10
minutes20
minutes30
minutesघीया और अलसी के बहोत हेल्थ बेनिफिट्स हैं| इस सब्जी को बनाने में बहोत मसाले की ज़रूरत नहीं होती है, इस वजह ये और भी बेहतर होता है | और सबसे अच्छी बात ये है की इसे बनाना बहोत आसान है और ये बनता भी बहोत कम समय में है | तो आइये इसे बनाना शुरू करते हैं
Keep the screen of your device ON
Ingredients (सामग्री)
घीया -500 ग्राम
अलसी-7 से 8 चम्मच (इसको पहले कड़ाई में भून लेंगे और जब ये ठंडा होगा तो ऐसे मिक्सी में पीस लेंगे)
नमक -2 चम्मच (अपने स्वादानुसार)
हल्दी -1 चम्मच
- छौंका लगाने के लिए
सरसों का तेल -4 से 5 चम्मच
सरसो -1 छोटी चम्मच
सूखी लाल मिर्च चम्मच सरसों का तेल -3 से 4 (जितना तीखा आपको पसंद हो )
कच्चा आम -1 से 2 (जितना खट्टा आप पसंद करते हों अगर खट्टा नहीं कहतें है तो नहीं डालिये कोई जरूरत नहीं है )
Directions (बनाने की विधि)
- सबसे पहले हम घीए को छील कर धो लेंगे फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे|
- उसके बाद इसे प्रेसर कूकर में डाल देंगें, इसी के साथ इसमें आधा ग्लास पानी, नमक और हल्दी सब साथ में डाल कर प्रेशर कुकर बंद करके कम से कम 3 सिटी लगाएंगे मेरा घीया ताजा है इसलिए मैं 2 से 3 सिटी ही लगाऊँगी|
- अगर आपके पास ताजा घीया नहीं है तो इसे 5 से 6 सिटी लगाइये सिटी लगने के बाद गैस ऑफ कर देंगे और कुकर ठंडा होने देंगे | जब सिटी निकल जाएगी प्रेशर कुकर पूरा ठंडा हो जाएगा तो उसे खोलकर उसमे अलसी और आम डाल देंगे उसके बाद फिर से उसे गैस पर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाऐंगे फिर गैस बंद कर देंगे
- अब इसमें छोंका लगाएंगे, तो उसके लिय एक कढ़ाई गैस ऑन करके गैस के ऊपर रखेंगे उसमे सरसों का तेल डालेंगे और उसे गर्म होने देंगे जब तेल गर्म हो जाएगा तो उसमे सरसों ,लाल मिर्च और तोरी गिरा देंगे जब तीनि चीज पाक जाएगा उसमे से खुशबु आने लगेगा तो गैस बंद कर देंगे और उसी कूकर में डाल देंगे |
- उसके बाद इसे किसी प्लेट या कटोरी में परोस कर अपनी फैमिली के साथ शेयर करेंगे |
- इसे बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट लगेगा |
Did you make this recipe?
Follow us on Facebook