ऐसे कई लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है|
अगर आप इस तरीके से लौकी की सब्जी बनाएंगे तो घर में सभी को बहुत पसंद आएगा | कभी कभी तो मैं बहुत ही कम तेल मसालों में लौकी की सब्जी बनाती हूं, फिर भी यह बहुत ही टेस्टी बनता है और मेरे घरों में सभी बड़े चाव से खाते |
लौकी और चने दाल की सब्जी भारत के सभी क्षेत्रों में बहुत ही लोकप्रिय है, वैसे अकेले लौकी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता है लेकिन अगर आप इसे चने दाल के साथ में बनातें हैं तो यह बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा |
अगर आपके घरों में लौकी किसी को भी पसंद नहीं है तो आप इस तरीके से एक बार बनाकर खिलाइये जिस तरीके मैं आज आप लोगों को बता रही हूँ |
फिर देखना सभी लौकी के फैन हो जाएंगे | दूसरों सब्जी को छोड़कर यही सब्जी बनाने के लिए रोज – रोज कहेंगे|
क्योंकि इसे बनाना भी आसान है, और इसमें सामग्री भी वही डालता है जो घरों में होता है, इसे बनाने के बाद आप रोटी चावल किसी के साथ भी सर्व सकते हैं यह सभी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |