आज मैं आप लोगों को एकदम क्रिस्पी और कुरकुरे खजूर की रेसिपी बताने वाली हूँ |
इससे पहले भी मैं आप लोगों के साथ एक खजूर (मैदा की बिस्किट) की रेसिपी शेयर की हूँ |
यह रेसिपी उससे थोड़ा अलग है | इसे बनाने के लिए मैंने दूध, मलाई, मैदा, चीनी और घी का इस्तेमाल किया है | आप चाहें तो इसमें अलग – अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग कर सकते हैं |
वैसे इतने सिम्पल तरीके से बनाने के बावजूद भी यह काफी टेस्टी है | इसीलिए मेरी बात मानिये और एक बार आप लोग भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर के इसके स्वाद का आनंद उठाइये |
हलांकि इसे बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है लेकिन अगर आप थोड़ा सा मेहनत करेंगे फिर इसका स्वाद चखेंगे तो आप अपनी सारी मेहनत को भूल जाएंगे |
इसकी सबसे खास बात यह है की इसे एक बार बनाकर आप महीने भर तक स्टोर कर सकते हैं |