सोयाबीन चिल्ली एक ऐसा डिश है जो हम सभी को पसंद आता है | यह एक चाइनीज फूड है, इसे सोयाबीन मंचूरियन भी कहा जाता है| इसका स्वाद बेहद लजीज होता है इसलिए यह सभी बच्चों का फेवरेट डिश होता है |
वैसे भी सभी को सोयाबीन खाना चाहिए, अगर आपको सोयाबीन वैसे अच्छा नहीं लगता है तो आप इस तरीके से बनाकर खाइये |
सोयाबीन चिल्ली बहुत ही पौष्टिक माना गया है, क्योकि इसमें ग्रीन सब्जी का भी इस्तेमाल किया जाता है |
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर कि शिकायत है तो आप इसे बना कर खाएं क्योकि इससे बहुत फायदा होगा आपको, और यह बहुत ही जल्दी बन भी जाएगा | इसे बनाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी, यह सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा |
और इस सब्जी की सबसे खास बात यह है कि इसे आप चाहे तो ग्रेवी वाला भी बना सकते हैं या फिर ड्राई भी बना सकतें है, यह दोनों तरीके से स्वादिष्ट ही बनती है |