मैं आज आप लोगों को सेब मिल्क शेक के बारे में बताने वाली हूँ इसे बनाने में सिर्फ 2 मिनट लगता है मुझे पूरा यकीन है कि यह आपको बहुत पसंद आएगा |
एप्पल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है, हेल्थ की दृष्टि से भी कहा गया है कि सेब बहुत ही बढ़िया फल है अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो आपको यह डॉक्टर से दूर रखेगा |
लेकिन कई लोगों को सेब पसंद नहीं आता तो अगर आपको भी फल में सेब अच्छा नहीं लगता तो आप उसको इस तरीके से मिल्क शेक बनाकर ट्राई करिये |
आपके घर में अगर किसी को सेब पसंद नहीं है तो उन्हें जरूर पसंद आएगा एक बार यह मिल्क शेक बनाकर उन्हें पिलाइये यह उनको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा इसे बनाना भी बहुत आसान है तो आइए से बनाना शुरू करते हैं |