जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है | जलेबी भारत की बहुत ही मशहूर है और यह एक पारंपरिक मिठाई है |
कई लोग इसका स्वाद बदलने के लिए इसको दूध या खीर के साथ भी खातें हैं| वैसे कुछ भी कहो ऐसा कोई नहीं आपको मिलेगा जिसे रस भरी कुरकुरे जलेबी पसंद ना हो |
अगर आप संडे को कुछ खास करने की सोच रहे हैं, तो आप एक बार इस तरीके से
जलेबी बनाकर जरूर देंखे | इसे बनाने में आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी|
सर्दियों के मौसम में जलेबीयों की दुकान पर तो जैसे लाइन लग जाती है, क्योंकि उस मौसम में जलेबी खाना सभी को पसंद होता है | तो अब आपको दुकानों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब इस तरीके से आप घर पर भी आसानी से जलेबी बना कर खा सकते हैं |
इसे आप किसी भी अवसर पर फटाफट से बना सकते हैं | इसे बनाने में ज्यादा सामान की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी, बस 3 से 4 चीज जो आपके घरों में आसानी से मिल जाएगी |