Site icon हिंदी किचन

बिहार स्पेशल जितिया पर्व पर बनाए जाने वाली मछली मरुआ की रोटी की रेसिपी

marua ke roti machhli ki recipe

मरुआ की रोटी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह जितिया के पर्व के लिए बहुत ही खास डिश माना गया है | इसे महिलाएं जितिया के पर्व पर मुख्य रूप से खाती है खासकर बिहार में | 

इनमें इतने सारे पोषक तत्व हैं, कि इसे सेहत का खजाना माना गया है कई जगह पर मरुआ को रागी भी कहा जाता है | 

आहार विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए इस अनाज की पैरवी करते हैं, रागी का इस्तेमाल सिर्फ रोटी बनाने में ही नहीं बल्कि आप चाहे तो इससे और भी कई सारे व्यंजन बना सकते हैं  | 

आजकल मरुआ (रागी) के बिस्किट और कुकीज़ बाजार में बहुत मिलते हैं, इसका सेवन डायबिटीज कंट्रोल करने में भी किया जाता है | 

इसके अलावा आप मरुआ से डोसा, इडली, पराठा आदि भी बना सकते हैं | रागी का मीठा दलिया भी बच्चे बहुत पसंद करते हैं, इसका हलवा बच्चे बड़े ही चाव से खातें  हैं | तो आइए जानते हैं  मरवा रोटी बनाना कैसा है | 

मरुआ रोटी और मछली की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
Recipe rating: 5.0 from 2 votes
Course: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

2

servings
Prep time

3

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

13

minutes

आज मैं आप लोगों को जितिया पर्व के प्रमुख डिश बताने वाले हूँ, जिसका नाम है मरुआ की रोटी और मछली की रेसिपी | मैंने इससे पहले मछली की रेसिपी आप लोगों के साथ शेयर की हूँ उसका लिंक यहां है | आप मछली बिल्कुल उसी तरीके से बनाइये |  इस तरह मछली बनाकर अगर आप मरुआ की रोटी के साथ सर्व करेंगे तो यह बहुत ही टेस्टी लगेगा |

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • एक कप आटा

  • डेढ़ कप पानी

Directions( बनाने की विधि)

  • एक बर्तन में पानी और रागी का आटा डालकर दोनों को अच्छी तरह से गूथ लेंगे ध्यान रहे आटा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए | अगर यह गीला हो जाएगा तो रोटियां टूटने लगेगी | 
  • गुथे हुए आटे की लोई तोड़ लेंगे और इसकी रोटियां बेल लेंगे | 
  • एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लेकर और साथ ही एक कपड़ा भी रखें कपड़े को कटोरी में रख कर पानी में डुबोकर निचोड़ लेंगे |
  • अब इस रोटी को तवे पर डालेंगे और गीले कपड़े से दबाते हुए दोनों साइड से अच्छे से पकाएंगे | 
    इस तरह से बाकी सारी रोटी को बेल कर सकेंगे |
  • तो हमारी गरमा – गरम रागी आटा की रोटी बनकर तैयार है परोसने के लिए | अगर आप इस रोटियों को ढक कर रखेंगे तो इनमें नमी बनी रहेगी | फिर आप इसे कभी भी प्लेट में निकाल कर मछली के साथ सर्व कर सकते हैं | 

Notes

  • आप आटा को गूथने से पहले इसमें नमक और प्याज भी डाल सकते हैं इसका स्वाद बढ़ाने के लिए | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Exit mobile version