मरुआ की रोटी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह जितिया के पर्व के लिए बहुत ही खास डिश माना गया है | इसे महिलाएं जितिया के पर्व पर मुख्य रूप से खाती है खासकर बिहार में |
इनमें इतने सारे पोषक तत्व हैं, कि इसे सेहत का खजाना माना गया है कई जगह पर मरुआ को रागी भी कहा जाता है |
आहार विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए इस अनाज की पैरवी करते हैं, रागी का इस्तेमाल सिर्फ रोटी बनाने में ही नहीं बल्कि आप चाहे तो इससे और भी कई सारे व्यंजन बना सकते हैं |
आजकल मरुआ (रागी) के बिस्किट और कुकीज़ बाजार में बहुत मिलते हैं, इसका सेवन डायबिटीज कंट्रोल करने में भी किया जाता है |
इसके अलावा आप मरुआ से डोसा, इडली, पराठा आदि भी बना सकते हैं | रागी का मीठा दलिया भी बच्चे बहुत पसंद करते हैं, इसका हलवा बच्चे बड़े ही चाव से खातें हैं | तो आइए जानते हैं मरवा रोटी बनाना कैसा है |
हाल ही की टिप्पणियाँ