4.8 from 4 votes

जब घर में हरी सब्जी ना हो और कुछ झटपट बनाना हो, तो आलू सोयाबीन की सब्जी सबसे अच्छा विकल्प है | 

यह सब्जी सभी को अच्छा लगता है, क्योंकि  यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है | इस  सब्जी को कई तरीके से बनाया जा सकता है | मैं भी बनाती हूं अलग-अलग तरीके से | 

वैसे आज मैं आप लोगों को प्याज वाली सोयाबीन की सब्ज़ी बताऊंगी, लेकिन अगर आप की भी रीजन से प्याज नहीं खाते हैं, तो आप बिना प्याज के भी बना सकते हैं |

अगर आप बिना प्याज के बना रहे हैं, तो बस इसमें सिर्फ हींग का छौंक लगेगा बाकी मसाला सारा यही डालेगा | 

सोयाबीन की मसालेदार सब्ज़ी 

Recipe by Jyoti Jha
4.8 from 4 votes
Course: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Medium
Servings

5

servings
Prep time

7

minutes
Cooking time

11

minutes
Total time

18

minutes

जब आप सोयाबीन को ऐसे फ्राई करके बनातें हैं, तो आप इसे रोटी चावल या पूरी के साथ भी खा सकतें हैं | 

यह एक ऐसी सब्जी है जिसे बनाने में बहुत ही कम सामान लगता है, और यह ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है | तो आइए जानते हैं यह सब्जी इतना जल्दी कैसे बन कर तैयार हो जाता  है | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  •  सोयाबीन – 3 कप  

  •  आलू – 4 बड़े साइज़ के 

  •  प्याज़ – 4 (2 प्याज़ का पतला स्लाइसेज़ और 2 का पेस्ट )

  •  लहसुन अदरक का पेस्ट –  2 चम्मच 

  •  बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 1

  •  नमक – 1 चम्मच(स्वादानुसार)

  •  तेल –  5 बड़े चम्मच 

  •  घी –  2 चम्मच 

  •  जीरा –  2 चम्मच 

  • साबुत लाल मिर्च – 1 

  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

  •  लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

  •  कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर –  2 चम्मच 

  •  धनिया पाउडर – 1 चम्मच

  •  दही – 2 चम्मच 

  •  गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच 

Directions(बनाने की विधि)

  •  सबसे पहले एक बर्तन में पानी  के साथ नमक डालकर थोड़ी देर उबाल देंगे |
  • उसके बाद सोयाबीन को धोकर उसमें (उबले हुए पानी में) डाल देंगे, और कम से कम 10 मिनट तक उसे फूलने के लिए ढक कर छोड़ देंगे | इससे सोयाबीन फुल कर बड़े साइज के हो जाएगा | 
  • दूसरी तरफ प्रेशर कुकर में आलू को धोकर पानी डालकर दो सिटी हाई फ्लेम पर और एक सिटी मीडियम फ्लेम पर लगाएंगे | 
  • फिर गैस ऑफ करके कुकर को ठंडा होने देंगे, जब कुकर ठंडा हो जाएगा, तब उसमें से आलू निकालकर छील लेंगे | 
  • जब 10 मिनट हो जाएगा, तब सोयाबीन को छान लेंगे और उसे अपने हाथों से दबाकर उसका सारा पानी निचोड़ कर एक प्लेट में रखेंगे|
  • उसी प्लेट में आलू को भी अपने हाथों से तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर रखेंगे | मैंने आलू को चाकू से नहीं काटा है बस हाथ से ही हल्का मेस किया है | इसका स्वाद अलग होता है |
  • अब एक कड़ाही लेंगे उसमें सरसों का तेल डालेंगे, (दो चम्मच के करीब) तेल को गर्म होने देंगे, जैसे ही तेल गर्म होगा, उसमें सोयाबीन को डालकर हल्का – हल्का गोल्डन कलर का करके निकाल लेंगे |
  • उसी कड़ाही में फिर से सरसों का तेल डालेंगे, तेल जैसे ही गर्म होगा उसमें जीरा डाल देंगे जैसे ही जीरा चटकने लगेगा | 
  • प्याज के स्लाइसेज़ को डालकर भूनेंगे, उसे गोल्डन कलर का होने देंगे |  जब प्याज के स्लाइसेज गोल्डन कलर का हो जाएगा, तब हम प्याज का पेस्ट डालेंगे |  इसे 1 से 2 मिनट तक भूनेंगे | 
  • उसके बाद लहसुन – अदरक का पेस्ट डालकर इसे भी 2 मिनट तक भूलेंगे | 
  • अब इसमें नमक, हल्दी के साथ सारे मसाले ( गरम मसालों को छोड़कर) ऐड करके मसालों को तब तक भूनेंगे जब तक की मसाला तेल ना छोड़ने लगे | 
  • जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगेगा,  फिर दही में हल्का सा पानी डालकर उसे फेंटकर डाल देंगे |अब सब कुछ को एक अच्छे से मिला देंगे | 
  • फिर इसे भी 1 से 2 मिनट तक ढककर पकाएंगे | 
  • अब इसमें ग्रेवी के हिसाब से पानी डालेंगे, मैंने यहां पर एक गिलास पानी यूज किया है | (आप अपने ग्रेवी के हिसाब से पानी डालें) पानी डालकर इसमें एक अच्छा एक सा उबाल आने देंगे |
  •  उसके बाद सोयाबीन और आलू डालकर इसे ढककर 5 से 7 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएंगे बाद में इसमें गरम मसाला ऐड करके गैस ऑफ कर देंगे | 
  • अब इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए घी का छौंका लगाएंगे, गैस ऑन करके उसपे एक करछी रखेंगे उसमे घी डालकर गर्म कर लेंगे | 
  • अब एक चम्मच जीरा और 1 साबुत लाल मिर्च डालकर उसे चटकने देंगे|  और जैसे ही जीरा चटकने लगेगा उसे हम सब्जी में डाल देंगे | 
  • सोयाबीन आलू की सब्जी बन कर तैयार है परोसने के लिए | इसे अब किसी प्लेट में निकालकर सर्व  कर लेंगे | 

Notes

  • इसके ऊपर धनिया पत्ता  या फिर कसूरी मेथी से भी आप इसे गार्निश कर सकतें है 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |