कुरकुरा जलेबी बनाना एक कला है, इसके लिए कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स की जरुरत होती है जो मैं आज आप लोगों को बताउंगी जिसे समझ कर आप भी आसानी से घर पर बिल्कुल हलवाई जैसी जलेबी बना सकते हैं।
जलेबी बनाना बहुत इजी है और इसे आप किसी भी त्यौहार पर बनाकर सर्व कर सकते हैं यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है|
स्वादिष्ट जलेबी की रेसिपी
4
servings10
minutes20
minutes30
minutesवैसे तो जलेबी किसी खास मौका पर बनता ही है लेकिन इसे आप आम दिन भी शाम के नाश्ता में समोसे के साथ बनाकर सर्व कर सकते हैं|
इसे बनाना बहुत आसान है तो फिर देर किस बात की चलिए बनाना सीखते हैं | बस आप लोग इन सारे टिप्स को फॉलो करके बनाए और कैसी बनी वो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइये आपकी जलेबियां कैसी बनी है|
Keep the screen of your device ON
Ingredients(सामग्री)
मैदा – 1 कप
बेसन – 2 टेबल स्पून
दही – ¼ कप (खट्टा)
बेकिंग सोडा – ¼ टीस्पून
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल/घी – तलने के लिए
- चाशनी के लिए:
चीनी – 1.5 कप
पानी – 1 कप
केसर के धागे – कुछ (वैकल्पिक)
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
नींबू का रस – ½ टीस्पून
Directions(बनाने की विधि)
- कुरकुरा जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, बेसन, दही और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह मिलाएंगे।
- धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएंगे। घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
- घोल को 8-10 घंटे के लिए गर्म जगह पर ढककर रखेंगे, ताकि खमीर उठ जाए। खमीर उठने से जलेबी कुरकुरी बनती है।
- चाशनी की तैयारी:
- चीनी और पानी को एक बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर उबालेंगे।
- जब चीनी घुल जाएगी, तो केसर के धागे (यदि उपयोग कर रहे हैं), इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएंगे।
- चाशनी को एक तार की चाशनी होने तक पकाएंगे। नींबू का रस डालने से चाशनी जमेगी नहीं।
- जलेबी बनाना:
- घोल को एक सॉस बोतल या कपड़े की थैली में डालेंगे।
- एक कड़ाही में तेल/घी गरम करेंगे। तेल/घी मध्यम आंच पर होना चाहिए।
- सॉस बोतल या थैली से गोल-गोल जलेबी बनाएंगे।
- जलेबी को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलेंगे।
- तलने के बाद, जलेबी को तुरंत गरम चाशनी में डालेंगे और 2-3 मिनट के लिए भिगो देंगे।
- कुरकुरा करने का टिप्स:
- जलेबी को मध्यम आंच पर तलेंगे, तेज आंच पर तलने से जलेबी नरम हो जाएगी।
- जलेबी को चाशनी में ज्यादा देर तक न भिगोएं, नहीं तो वे नरम हो जाएंगी।
Notes(नोट्स)
- आप जलेबी के घोल में थोड़ा सा खाने का रंग भी मिला सकते हैं।
- आप जलेबी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए चाशनी में गुलाब जल या केवड़ा जल भी मिला सकते हैं।
- जलेबी को गरमा गरम परोसें।
Did you make this recipe?
Follow us on Facebook
