कुम्हड़ौरी बिहार की फेमस सब्जियों में से एक है | खासकर महिलाओं को यह बहुत पसंद आती है |
सबसे पहले मैं आपको यह बताऊंगी कि कुम्हड़ौरी बनाते कैसे हैं | तो जिस चीज से मुरब्बा बनता है उसी से कुम्हड़ौरी भी बनाया जाता है|
इसे बनाना बहुत आसान है | इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुम्हर को काटकर उसे छील कर इसके सारे बीज निकाल देंगे | उसके बाद इसे कद्दूकस करके एक पतीला में डाल देंगे |
अब कॉटन के कपड़े पर डालकर उसका सारा पानी निजोर देंगे, बनाने के लिए अगर आप बेसन ले रहे हैं तो आप उड़द दाल का ही बेसन लें, क्योंकि यह उड़द के बेसन में ही बनाया जाता है |
अगर आपके पास उड़द का बेसन नहीं है तो जब भी आपको बनाना हो आप उड़द दाल को एक दिन पहले रात में पानी में भिगो दें फिर अगले दिन उसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें |
उसके बाद उसे कद्दूकस किये कुम्हर में डाल कर दोनों चीजों को अच्छे से हाथों से मिला लें और फिर इसकी छोटी-छोटी गोल – गोल बनाकर इसे धूप में अच्छी तरीके से सुखा लें |
जब यह पूरी तरीके से सूख जाएगा तब आप इसे एक डब्बे में बंद करके रख ले, फिर इसकी सब्जी बनाएं |
इसका स्वाद बहुत बढ़िया लगता है खाने में अगर आप कहीं से भी हैं फिर भी आप इस रेसिपी को जरूर एक बार ट्राई करें |
वैसे तो आप इसे कई तरीकों से बना सकते हैं, प्याज लहसुन डालकर लेकिन आज मैं इसकी बहुत ही जल्दी बनने वाला रेसिपी रही हूँ जिसे मैंने बिना प्याज लहसुन का बनाया है तो आइए जानते हैं |