मेन कोर्स

पारंपरिक वेज बिरयानी इस तरीके से बनाएंगे तो बच्चे भी मांग कर खाएंगे

5.0 from 1 vote

पारंपरिक वेज बिरयानी एक खुशबूदार और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसमें रंग-बिरंगी सब्जियां और मसालों का बेहतरीन मेल होता है। यह एक संपूर्ण भोजन है, जिसे करी, रायता, या फिर अपनी मनपसंद चीजों के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

वेज बिरयानी बनाने का सबसे आसान तरीका 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

30

minutes
Total time

40

minutes

यह पारंपरिक वेज बिरयानी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, जो किसी भी अवसर पर बनाया जा सकता है।

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)
चावल के लिए

  • बासमती चावल – 2 कप (30 मिनट के लिए भिगो दें)

  • पानी – 4 कप

  • तेजपत्ता – 2

  • दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा

  • लौंग – 4

  • इलायची – 2

  • नमक – स्वादानुसार

  • सब्जियों के लिए
  • गाजर – 1 (कटी हुई)

  • फूलगोभी – 1 कप (फूलों में कटी हुई)

  • फ्रेंच बीन्स – ½ कप (कटी हुई)

  • मटर – ½ कप

  • आलू – 1 (कटा हुआ)

  • प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)

  • टमाटर – 2 (बारीक कटा हुआ)

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

  • दही – ½ कप

  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच

  • जीरा पाउडर – ½ चम्मच

  • गरम मसाला – ½ चम्मच

  • हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

  • केसर के धागे – कुछ (दूध में भिगोए हुए)

  • पुदीना पत्ती – कुछ

  • धनिया पत्ती – कुछ

  • घी – 2 बड़े चम्मच

  • तेल – 2 बड़े चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • करी के लिए:
  • अपनी पसंद की कोई भी वेज करी (जैसे कि मिक्स वेज करी, पनीर करी, दाल मखनी)

Directions(बनाने की विधि)

  • चावल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालेंगे। उसमे तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और नमक डालेंगे। भिगोए हुए चावल डालकर आधा पकने तक पकाएंगे जैसे ही चावल 50%पक जाएगा फिर पानी छानकर चावल को अलग रख देंगे।
  • अब सब्जियां तैयार करेगे एक पैन में तेल और घी दाल कर गरम करेंगे। प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे, फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनेंगे जब ये साडी चीजें आधा भून जाएगा तब इसमें टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएंगे।
  • अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनेगे फिर दही डालकर अच्छी तरह मिला देंगे।
  • गाजर, फूलगोभी, फ्रेंच बीन्स, मटर और आलू डालकर मिलाएंगे। नमक डालकर सब्जियों को नरम होने तक पकाएंगे।
  • अब बिरयानी की परतें बनाएंगे एक भारी तले वाले बर्तन में घी लगाएंगे । आधा चावल डालेंगे, फिर सब्जियों का मिश्रण डालेंगे । पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती और केसर का दूध डालेंगे फिर बचा हुआ चावल डालेंगे।
  • अब बर्तन को ढक्कन से ढक देंगे और धीमी आंच पर 15-20 मिनट के लिए दम देंगे।
  • करी तैयार करें: अपनी पसंद की वेज करी तैयार करें।
  • परोसें: बिरयानी को करी के साथ गरमागरम परोस लेंगे ।

Notes

  • आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप बिरयानी को और अधिक सुगंधित बनाने के लिए गुलाब जल या केवड़ा जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप बिरयानी को सजाने के लिए तले हुए प्याज और काजू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • करी को अपनी पसंद के अनुसार मसालेदार बना सकते हैं।

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |