आज मैं आपलोंगों के लिए यूपी – बिहार का एक फेमस रेसिपी लेकर आई हूँ, जिसका नाम है दाल पीठी जिसे बिहार में (दलपीठि) के नाम से जाना जाता है |
यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है |
अगर आप एक बार इसे खाएंगे तो आप पिज्जा – बर्गर को भी भूल जाएंगे, क्योंकि इसकी सबसे खास बात यह है की इसे आप बिना सब्जी (चटनी) के साथ भी खा सकते हैं |
क्योंकि यह दाल के अंदर डालकर पकाया जाता है जिससे यह मुंह में जाते ही यह घुल जाता है |
जिसके कारण बड़े तो बड़े बच्चे भी इसके फैन हो जाते हैं, अगर आप भी अपने घर पर एक बार दाल पीठी बनाएंगे तो यह सब का फेवरेट डिश बन जाएगा |
इसे आप आलू की चटनी या फिर रायते के साथ सर्व कर सकते हैं | तो चलिए आज मैं आप लोगों को दाल पीठी बनाने की सबसे आसान तरीका बताती हूँ |