किचन टिप्स

ग्रिल्ड चिकन लेग्स में ये खास चीजें जरूर डालिये स्वाद में चार चांद लग जाएगा

5.0 from 1 vote

ग्रिल्ड चिकन लेग्स एक स्वादिष्ट और बनाने में आसान डिश है जो किसी भी अवसर के लिए बिल्कुल सही है। यह एक लोकप्रिय रेसिपी है क्योंकि इसे बनाना भी आसान है और इसकी सामग्री भी बहुत सिंपल है, इसमें जो भी सामग्री लगता है वो आज – कल सभी के किचन में उपलब्ध होता है तो फिर देर किस बात की आज ही ट्राई कीजिये और मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइये आपको मेरी ये रेसिपी कैसी लगी| 

ग्रिल्ड चिकन लेग्स बनाने का आसान तरीका 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

15

minutes
Total time

20

minutes

ग्रीन चिकन लेग्स बनाने का इसे आसान तरीका अपने कहीं नहीं पढ़ा होगा इस रेसिपी को आप एक बार जरूर ट्राई करिए ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगा, अगर आप नॉनवेज में चिकन खाते हैं तो आपको यह रेसिपी 100% पसंद आएगा| 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • चिकन लेग्स – 6 – 8 पीस 

  • दही – ½ कप

  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच

  • गरम मसाला – ½ चम्मच

  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • तेल – 2 बड़े चम्मच

Directions(बनाने के विधि)

  • सबसे पहले चिकन लेग्स को मैरीनेट करने के लिए एक बड़े बाउल में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और नमक मिलाएंगे अब चिकन लेग्स को इस मिश्रण में अच्छी तरह से लपेट देंगे और कम से कम 30 मिनट के लिए या रात भर फ्रिज में मैग्नेट होने के लिए रख देंगें|
  • अब ग्रिल को मध्यम आंच पर गरम करेंगे। मैरीनेट किए हुए चिकन लेग्स को ग्रिल पर रखेंगे और हर तरफ से 10-15 मिनट तक या जब तक वे पक न जाएं, तब तक ग्रिल करेंगे। बीच-बीच में थोड़ा सा तेल लगाते रहेंगे।और जब यह हर तरफ से अच्छे से पाक जाएगा तो इसे एक प्लेट में रखतें जाएंगे तो हमारी गरमा – गरम टेस्टी – टेस्टी ग्रिल  चिकन लेग्स बनकर तैयार है सर्व करने के लिए| 
  • अब ग्रिल्ड चिकन लेग्स को गरमा – गरम परोसेंगे। आप इन्हें हरी चटनी, प्याज, नींबू के टुकड़े या अपनी पसंद के किसी भी साइड डिश के साथ परोस सकते हैं।

Notes(सुझाव)

  • आप चिकन लेग्स को ओवन में भी बेक कर के बना सकते हैं।
  • आप अपनी पसंद के अनुसार मसालों की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • आप चिकन लेग्स को मैरीनेट करने के लिए दही की जगह नींबू के रस और मसालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप चिकन लेग्स को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद या ब्राउन शुगर भी मिला सकते हैं।

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |