ब्रेकफस्ट

5 मिनट में बनने वाला एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता

5.0 from 1 vote

एवोकाडो और अंडे के टोस्ट एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और बनाने में आसान नाश्ता या स्नैक है। यह एक बेहतर ऑप्शन है नाश्ते के लिए जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन ख्याल रखता है, यह हेल्दी नाश्ता आप बच्चों को टिफ़िन में भी डाल सकते हैं| 

एवोकाडो और अंडे के टोस्ट की विशेषताएं:

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

5

minutes
Total time

10

minutes

पौष्टिक: एवोकाडो स्वस्थ वसा, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है, जबकि बटेर के अंडे प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं।
स्वादिष्ट: एवोकाडो की मलाई और बटेर के अंडे का नरम स्वाद एक साथ मिलकर एक स्वादिष्ट और संतोषजनक अनुभव प्रदान करते हैं।
आसान और जल्दी: यह बनाने में बहुत आसान और झटपट तैयार होने वाला नाश्ता या स्नैक है।
बहुमुखी: आप इसे अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न तरीकों से सजा और परोस सकते हैं।

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • टोस्ट – 2 स्लाइस (अपनी पसंद का)

  • एवोकाडो – ½ (कटा हुआ)

  • बटेर के अंडे – 4 (उबले हुए और छिलके वाले)

  • नमक – स्वादानुसार

  • काली मिर्च – स्वादानुसार

  • नींबू का रस – ½ टीस्पून

  • लाल मिर्च पाउडर – चुटकी भर 

Directions(बनाने की विधि)

  • टोस्ट को अपनी पसंद के अनुसार टोस्ट करेंगे।
  • एक बाउल में एवोकाडो को मैश करेंगे। नमक, काली मिर्च और नींबू का रस (यदि उपयोग कर रहे हैं) मिलाएंगे।
  • टोस्ट स्लाइस पर मैश किया हुआ एवोकाडो फैलाएंगे| 
  • ऊपर से उबले हुए अंडे को छिल के काट कर के रखेंगे।
  • नमक और काली मिर्च छिड़केगे।
  • यदि चाहें तो लाल मिर्च पाउडर भी छिड़क सकते हैं।
  • परोसने का तरीका:
  • एवोकाडो और अंडे के टोस्ट को नाश्ते या स्नैक के रूप में परोसे।
  • आप इसे सलाद या अन्य साइड डिश के साथ भी परोस सकते हैं।

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |