नारियल की खीर एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली दक्षिण भारतीय मिठाई है। यह नारियल के दूध, चावल और चीनी से बनाई जाती है और इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।अगर आप ने आज तक नारियल की खीर नहीं बनाई है तो एक बार जरूर बनाइये ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी|
नारियल की खीर की रेसिपी
Recipe by Jyoti Jha
Course: Dessert, SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings
4
servingsPrep time
5
minutesCooking time
10
minutesTotal time
15
minutesआज मैं आपको नारियल की खीर बनाने की सबसे आसान विधि बताने वाली हूँ वो भी स्टेप बाय स्टेप आप इस रेसिपी को जरूर लास्ट तक पढ़ें और सरे स्टेप्स को फॉलो करें|
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Ingredients(सामग्री)
नारियल का दूध – 1 लीटर (गाढ़ा)
चावल – ¼ कप (बासमती या गोबिंद भोग)
चीनी – ½ कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
केसर के धागे – कुछ (ऑप्शनल)
काजू, बादाम, किशमिश – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
घी – 1 चम्मच
Directions(बनाने की विधि)
- नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो देंगे।
- एक भारी तले वाले बर्तन में नारियल का दूध डालेंगे और मध्यम आंच पर उबालेंगे।
- अब भिगोए हुए चावल डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चावल नरम न हो जाएं। बीच-बीच में चलाते रहेंगे ताकि ये तले से चिपके नहीं।
- जब चावल पक जाएगा तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालेंगे और दोनों चीज को खीर के साथ अच्छी तरह मिलाएंगे फिर इसे 5-7 मिनट तक पकाएंगे।
- अब इसमें केसर के धागे (यदि उपयोग कर रहे हैं) और कटे हुए मेवे डाल देंगे और अच्छी तरह मिला देंगे|
- लास्ट में इसमें एक छोटे पैन में थोड़ी सी घी को गरम करके खीर के ऊपर डाल कर अच्छी तरह मिला देंगे ।
- अब हमारी नारियल की गरमा – गरम टेस्टी खीर बनकर तैयार है सर्व करने के लिए आप इसको गरमा – गरम या ठंडा सर्व कर सकते है |
Notes
- नारियल का दूध गाढ़ा होना चाहिए। आप ताज़ा नारियल का दूध या डिब्बाबंद नारियल का दूध इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चावल को अच्छी तरह से धोकर भिगोने से खीर जल्दी बन जाती है।
- आप अपनी पसंद के अनुसार मेवों की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
- आप खीर को और अधिक सुगंधित बनाने के लिए इसमें गुलाब जल या केवड़ा जल भी मिला सकते हैं।
- आप खीर को और गाढ़ा करने के लिए, चावल के आटे का घोल बना कर खीर में डाल सकते हैं।
Did you make this recipe?
Follow us on Facebook
