अंगूर तो आप खाते रहते हैं लेकिन क्या आपने कभी अंगूर की सब्जी बनाई है नहीं ना तो आज मैं आपको अंगूर की खट्टी मीठी स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी बताने वाली हूँ |
अंगूर की सब्जी आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं,अगर आप किसी को अपने घर पर कुछ स्पेशल बनाकर खिलाना चाहते हैं तब भी आप इसे साइड की तरह बना सकते हैं |
यह सब्जी खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है साथ ही साथ यह झटपट से बनकर तैयार भी हो जाता है तो आइये देर न करते हुए फटाफट से सीखते हैं बनाना |
अंगूर की स्वादिष्ट सब्जी
Keep the screen of your device ON
4
servings10
minutes15
minutes25
minutesअंगूर की सब्जी को लोग कई तरीकों से लोग बनाते हैं | लेकिन आज जो मैं इसकी रेसिपी बताने वाली हूँ उस पर मैंने प्याज, लहसुन, टमाटर सारे चीजों को मिलाकर बनाया है मैंने इसे बनाने में ड्राई फ्रूट का भी प्रयोग किया है | और यह बहुत ही स्वादिष्ट बना है |
तो आप भी इस तरीके से बना कर एक बार ट्राई कीजिये और आपको कैसी लगी हमें जरूर बताइये |
Ingredients(सामग्री)
अंगूर – 1 कप
पनीर – 2 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ (6 से 7 1 इंच मोटा कट किया हुआ)
काजू बादाम किशमिश – ½ चम्मच
चीनी – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
जीरा – 1 टीस्पून
हरा धनिया – 2 चम्मच
टमाटर – 2 बारीक़ कट किया हुआ
प्याज – 1 बारीक़ कट किया हुआ
अदरक – लहसुन – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 बीच से कट किया हुआ
लाल पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला पाउडर- 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर- 1 टीस्पून
तेल – 4 चम्मच
Directions(बनाने की विधि)
- अंगूर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और टमाटर को बारीक काट लेंगे, उसके बाद थोड़े से पनीर को कद्दूकस करके रख लेंगे | इसी के साथ लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर तैयार कर लेंगे |
- अब एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करेंगे | अब इसमें ड्राई फ्रूट्स को एक से 2 मिनट तक फ्राई करके किसी प्लेट में निकाल लेंगे |
- फिर उसी पैन में पनीर के टुकड़ों को भी हल्का सा गोल्डन फ्राई कर के एक प्लेट में निकाल लेंगे |
- अब उसी पैन में और तेल डालकर जीरा डाल देंगे जब जीरा चटकने लगेगा तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर उसे लगातार चम्मच से चलाते हुए भून लेंगे |
- जब प्याज का कलर हल्का सा गोल्डन हो जाएगा तब उसमें टमाटर और साथ में लहसुन – अदरक का पेस्ट डालकर नमक डाल देंगे | और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पकाएंगे तब तक जब तक की लहसुन का कच्चा पन ना निकल जाए |
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर चलाते हुए मसालों को मिक्स कर लेंगे |
- जब मसाला तेल छोड़ने लगेगा तब हम इसमें कद्दूकस किए हुए पनीर डाल देंगे और चम्मच से चलाते हुए मसालों के साथ मिक्स कर देंगे |
- अब इनको 2 से 3 मिनट तक भूनेंगे फिर इसमें चीनी डाल देंगे 1 मिनट तक फ्राई करेंगे |
- फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स और हरा धनिया डालते हुए मिक्स कर देंगे इसी के साथ जिसमें अंगूर और फ्राई किए हुए पनीर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे ढ़ककर 5 से 7 मिनट तक पकाएंगे |
- जब पानी और अंगूर थोड़ा सा सॉफ्ट हो जाएगा तब हम 5 से 7 अंगूर को चम्मच से मेस कर देंगे जिससे सब्जी के अंदर अंगूर का टेस्ट आ जाए |
- उसके बाद गैस को ऑफ कर देंगे हरा धनिया डालकर सजा देंगे सब्जी को किसी बॉल में निकाल लेंगे |
- तो हमारी गरमा – गरम अंगूर की सब्जी बनकर तैयार है पर परोसने के लिए |
Notes(नोट)
- अब चाहे तो इसे बिना ड्राई फ्रूट्स के भी बना सकते हैं और अगर आप प्याज लहसुन खाना पसंद नहीं करते हैं तो उसे भी आप स्किप कर सकते हैं |
Did you make this recipe?
Like us on Facebook
हाल ही की टिप्पणियाँ