ऐसे कई लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है|
अगर आप इस तरीके से लौकी की सब्जी बनाएंगे तो घर में सभी को बहुत पसंद आएगा | कभी कभी तो मैं बहुत ही कम तेल मसालों में लौकी की सब्जी बनाती हूं, फिर भी यह बहुत ही टेस्टी बनता है और मेरे घरों में सभी बड़े चाव से खाते |
लौकी और चने दाल की सब्जी भारत के सभी क्षेत्रों में बहुत ही लोकप्रिय है, वैसे अकेले लौकी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता है लेकिन अगर आप इसे चने दाल के साथ में बनातें हैं तो यह बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा |
अगर आपके घरों में लौकी किसी को भी पसंद नहीं है तो आप इस तरीके से एक बार बनाकर खिलाइये जिस तरीके मैं आज आप लोगों को बता रही हूँ |
फिर देखना सभी लौकी के फैन हो जाएंगे | दूसरों सब्जी को छोड़कर यही सब्जी बनाने के लिए रोज – रोज कहेंगे|
क्योंकि इसे बनाना भी आसान है, और इसमें सामग्री भी वही डालता है जो घरों में होता है, इसे बनाने के बाद आप रोटी चावल किसी के साथ भी सर्व सकते हैं यह सभी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |
Recipe by Jyoti JhaCourse: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Medium
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
20
minutes
Total time
30
minutes
आज मैं आप लोगों के लिए लौकी की बहुत ही डिलीशियस रेसिपी लेकर आई हूँ, इसे खा कर पनीर को भी भूल जाएंगे क्योंकि इसमें मैंने प्याज, लहसुन, अदरक और चने दाल डालकर बनाए हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट बना है | यह सब्जी कराही से ज्यादा स्वादिष्ट कुकर में बनेगा तो इसे बनाने के लिए आप कुकर का ही इस्तेमाल करें |
सबसे पहले चने दाल को धो लेंगे, और 30 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख देंगे | 30 मिनट के बाद चने दाल को पानी में से छान कर निकाल लेंगे |
अब लौकी को साफ पानी से धोकर उसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर एक प्लेट में रख लेंगे |
अब एक कुकर लेंगे जो कम से कम 3 से 5 लीटर का होना चाहिए, उसे मध्यम आंच पर दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने देंगे |
जैसे ही तेल गर्म होगा उसमें सरसों के बीज डाल देंगे जब यह फूटने लगेंगे तब उसमें जीरा, हींग, कटा हुआ लहसुन(प्याज़ – अदरक) और दालचीनी का टुकड़ा डाल कर उसे भून लेंगे | जब यह हल्के भूरे रंग का हो जाएगा |
अब इसमें कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल देंगे|
जब तक टमाटर नरम हो जाता तब तक इसे भुन लेंगे, इसमें तकरीबन 2 मिनट का समय लग जाएगा|
अब चना दाल डाल देंगे उसे मिला देंगे, फिर इसमें कटी हुई लौकी और नमक डाल देंगे |
अब सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे और इस से ढक कर लो फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक या फिर जब तक लौकी अच्छे से सॉफ्ट नहीं हो जाता | क्योंकि लौकी जितना मसालों के साथ सकेगी उतना ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार होगा |
अब इसमें पानी डाल देंगे और अच्छी तरीके से मिलाकर कुकर का ढक्कन बंद करके इसे मध्यम आंच पर 4 से 5 सीटें आने तक पकने देंगे |
गैस को बंद कर देंगे, और प्रेशर कुकर को ठंडा होने देंगे, जब प्रेशर कुकर पूरी तरीके से ठंडा हो जाएगा, तब हम इसका ढक्कन खोल कर चेक कर लेंगे |
अगर इसमें पानी ज्यादा होगा तो आप इसे हाई फ्लैम पर कुछ देर और पका सकते हैं, जब तक कि आपकी ग्रेवी गाढ़ी नहीं हो जाती |
उसके बाद इसमें गरम मसाला पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला देंगे, और इसे किसी प्लेट में निकाल कर सब कर लेंगे तो हमारी गरमा गरम लौकी और चने दाल की सब्जी बन कर तैयार हैं परोसने के लिए |
Notes
अगर आपके पास चने दाल उपलब्ध नहीं है तो आप इसके बदले मूंग दाल का भी प्रयोग कर सकते हैं इसे आपको भिगोने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसे आप डायरेक्ट सब्जी में डाल सकते हैं |
इसका स्वाद हल्का तीखा होने की वजह से इसे आप दोपहर के भोजन में रोटी या चपाती के साथ परोसें, इसे आप शाम के भोजन में भाकरी के साथ भी परोस सकते हैं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
👌