डिजर्ट

केसर रबड़ी बनाने की आसान विधि

5.0 from 1 vote

केसर रबड़ी एक स्वादिष्ट और गाढ़ी भारतीय मिठाई है, जो दूध, चीनी और केसर से बनाई जाती है। यह त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय मिठाई है।इस बार की होली पर आप भी अपने घर पर इस मिठाई को जरूर ट्राई करें यकीन मने आपके घर में ये राबड़ी सभी को बहुत पसंद आएगी| 

स्वादिष्ट केसर रबड़ी बनाने का आसान तरीका

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

20

minutes
Total time

25

minutes

अगर आपने आज तक केसर रबड़ी नहीं बनाएं हैं तो एक बार इस रेसिपी को पढ़ कर जरूर ट्राई करिये आपको आसान भी लगेगा और स्वादिष्ट भी | तो फिर देर किस बात की चलिए बनाना सीखते हैं |  

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)

  • चीनी – ½  कप (या स्वादानुसार)

  • केसर के धागे – ¼ टीस्पून

  • इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून

  • काजू, बादाम, पिस्ता – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)

Directions(बनाने की विधि)

  • केसर रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लेंगे।
  • फिर इस दूध को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएंगे जब तक कि यह गाढ़ा होकर आधा न रह जाए। ध्यान रखें कि दूध बर्तन के किनारे न लगे।
  • जब दूध गाढ़ा हो जाएगा, तो चीनी और केसर के धागे डालेंगे। चीनी घुलने तक पकाएंगे।
  • अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता साडी चीजें डाल देंगे। धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएंगे।
  • फिर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएंगे और गैस को बंद कर देंगे।
  • अब इस रबड़ी को ठंडा होने के लिए साइड में रख देंगे क्योंकि जब यह ठंडा होगा तभी ये गाढ़ा भी होगा और खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा | 
  • अब ठंडी ठंडी राबड़ी को सर्व कर लेंगे, इसे आप पूरी, मालपुआ, जलेबी या गुलाब जामुन के साथ भी परोस सकते हैं।
  • रबड़ी को ठंडा या गरम, अपनी पसंद के अनुसार परोसें। 

Notes

  • आप रबड़ी को और अधिक गाढ़ा करने के लिए इसमें थोड़ा सा कस्टर्ड पाउडर भी मिला सकते हैं।
  • आप अपनी पसंद के अनुसार मेवों की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • आप रबड़ी को और अधिक सुगंधित बनाने के लिए इसमें गुलाब जल या केवड़ा जल भी मिला सकते हैं।
  • रबड़ी को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि यह बर्तन के किनारे न लगे।
  • आप चाहें तो रबड़ी को मटके में डालकर भी जमा सकते हैं, जिससे इसे मिट्टी का सौंधा स्वाद मिलेगा।

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |