साग तो आपने बहुत खाए होंगे, क्या आपने कभी खेसारी साग की चटनी खाई है ? यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है खाने में |
दिसंबर के महीने में वैसे तो करीब – करीब सभी साग मिलता है लेकिन अगर हम बात करें खेसारी साग की तो बहुत ही आसानी से गांव और शहर दोनों जगह मिल जाएगा |
कई महिलाओं को यह साग बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है| अगर आपको भी लगता है तो आइये आज मैं इसकी सबसे इजी तरीका आपको बताती हूँ | जिससे आप 10 मिनट में यह साग बना कर अपने खाने में शामिल कर सकतें हैं |
यह साग चावल या रोटी दोनों के साथ बहुत अच्छा लगेगा खाने में, इसे बनाकर आप दिन या फिर रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं |
इसको बनाने के लिए मैंने सिर्फ तीन चीजों का इस्तेमाल लिया है, नमक, तेल, और हरी मिर्च| फिर भी इतना लाजवाब टेस्ट है कि, आपको बिना बनाकर टेस्ट किये विश्वास नहीं होगा |
तो आप लोग भी इसे जरूर ट्राई कीजिए और फिर हमें बताइए कि आपको यह साग की चटनी कैसी लगी |
Recipe by Jyoti JhaCourse: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
15
minutes
Total time
25
minutes
खेसारी साग का स्वाद बाकी सभी साग के स्वाद से अलग होता है | वैसे तो इस साग को कई तरीकों से बनाया जाता है, लेकिन आज मैं जो इसकी रेसिपी बताने वाली हूँ यह बहुत ही आसान है|
अगर आप लोगों ने खेसारी साग की रेसिपी को कभी ट्राई नहीं किया है तो एक बार इस रेसिपी से खेसारी साग की चटनी बनाइए| यकीन मानिए आपको मजा आ जाएगा| तो आइये बनाना शुरू करते हैं |
Ingredients(सामग्री)
खेसारी साग – 500 ग्राम
सरसों का तेल – 4 चम्मच
नमक – ½ स्वादानुसार
हरी मिर्च – ⅘ बारीक़ काट कर
Directions(बनाने की विधि)
सारे सागों को धोकर एकदम बारीक काट लेंगे |
उसे कुकर में नमक के साथ डालकर हाई फ्लेम पर पहले दो सिटी लगाएंगे उसके बाद लो फ्लेम पर एक सिटी लगाकर गैस को ऑफ कर देंगे |
जब प्रेशर कुकर ठंडा हो जाएगा तब हम उसमें से सारे साग को पानी से छान कर निकाल लेंगे फिर उसका पानी फेंक देंगे |
फिर साग को अच्छे से मेष कर देंगे अगर फिर भी अच्छे से मेष नहीं हो रहा है तो उसे एक बार मिक्सर में डालकर उसे फ़ाईन पीस लेंगे |
इसमें सरसों का तेल और हरी मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स कर देंगे |
तो हमारी चटपटी खेसारी साग की चटनी बनकर तैयार है परोसने के लिए
Notes(नोट)
अगर आपके पास प्रेशर कुकर नहीं है या फिर खराब है तो आप इसे कराही में भी बना सकते हैं बस प्रेशर कुकर में या जल्दी बन जाता है और कराही में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है इसे गले में बाकी और कोई दिक्कत नहीं है |
अगर आपके पास खेसारी साथ काम है तो आप इसमें बथुआ या फिर पालक साग भी डाल कर बना सकतें हैं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
खिचड़ी खाना सेहत के लिए अच्छा माना गया है लेकिन बहुत सारे लोगों को खिचड़ी उतना पसंद नहीं आता तो मेन बात ये है कि बहुत लोग खिचड़ी को सिम्पल तरीके से बनाते है जिसकी वजह से उसका स्वाद बढ़िया नहीं लगता | लेकिन आज मैं आपको उसी बेस्वाद खिचड़ी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ