5.0 from 1 vote

गर्मी के मौसम में अगर आप ठंडी चीजों की तलाश कर रहे हैं जैसी कोई ठंडा ड्रिंक जो आपको  गर्मियों से से राहत दिलाई तो इसके लिए आप सत्तू का उपयोग करें क्योंकि सत्तू हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है| 

वैसे तो सत्तू हर जगह अब मिलने लगा है, लेकिन कई बार मार्केट वाले सत्तुओं में कई साड़ी मिलावटों की वजह से उसका टेस्ट घर पर बनाएगे सत्तू से बिलकुल अलग होता है| 

और ये स्वास्थ्य के हिसाब से भी उतना फायदे मंद नहीं होगा, जितना की घर पर बनाया हुआ सत्तू  होता है| 

अब बात आती है की कई सारे लोगों को सत्तू बनाना ही नहीं आता तो आप टेंसन मत लीजिये इसे बनाने का सबसे आसान तरीका आज मैं आपको इस पोस्ट के जरिये बता रही हूँ| 

बीएस आप इस पोस्ट को पढ़िए और सारे टिप्स को फॉलो कीजिये फिर हमे नीचे कमेंट बॉक्स में बताइये आपको कैसी लगी सत्तू बनाने का ये तरीका ?| 

सत्तू बनाने की विधि

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

30

minutes
Cooking time

40

minutes

सत्तू एक तरह का सूखा पाउडर है जिसे चना के दाल से तैयार किया जाता है इसे बनाने के लिए भुने हुए चने और जौ को दरदरा पीस भी कर तैयार किया जाता है | 

सत्तू एक ऐसा आहार है जो बनाने में बहुत ही सरल और सस्ता व्यंजन है सत्तू से कई सारे व्यंजन बनाए जा सकते हैं, जो आगे मैं आप लोगों के साथ बारी- बारी से शेयर करूंगी पहले चलिए सत्तू बनाना सीखते हैं | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • चना की दाल – 1 केजी 

  • जौ – 200 ग्राम 

  • बादाम – 50 ग्राम 

  • बाजरा – 50 ग्राम 

  • गेहूं – ½ किलो  

  • काजू – 50 ग्राम 

Directions(बनाने की विधि)

  • अब सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले हम अनाज को एक बाउल में अच्छे से भिगोकर दो-तीन पानी से वॉश करके साइड में रखेंगे जब इसका पानी निकल जाएगा फिर से सूखने के लिए छोड़ देंगे | 
  • फिर जब सारे अनाज पूरी तरीके से सुख कर तैयार हो जाएगा तब हम इसे कराही में डालकर हल्की आंच पर भून लेंगे|
  • हम इसे तब तक भूनेंगे जब तक की चने की दाल से खुशबू न आने लगे जब इनमें से खुशबु आने लगेगी तब हम गैस को बंद कर देंगे|
  • फिर इस मिक्सचर को ठंडा कर देंगे जब यह सारी चीज ठंडी हो जाएगी तब हम इस दर-दर पीस कर तैयार कर लेंगे|
  • इसी तरीके से सत्तू बनकर तैयार हो जाएगी| 

Notes(टिप्स)

  • सत्तू को फ्रेश रखने के लिए जिस डब्बे का इस्तेमाल करते हो उसके अंदर एक नीम के टुकड़ों को कपड़े से बांध कर रखने से सत्तू बहुत दिन तक फ्रेश रहता है| 
  • सत्तू को कभी भी प्लास्टिक के डब्बे में स्टोर नहीं करना चाहिए|इसे जा या शीशे के डब्बे में ही स्टोर करें| 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |