बड़े ही आसानी से आप घर पर मलाईदार लस्सी बना सकते हैं, वह भी मेरे बताए अनुसार |
आजकल गर्मियों के मौसम में लोग खाना कम और पानी ज्यादा पसंद करते हैं | हम अगर कभी बाहर भी जाते हैं तो हमें खाने से ज्यादा कुछ पीने का मन करता है |
वह भी ठंडा जैसे – नींबू पानी, सत्तू, तरबूज के रस, आम के जूस, अगर उस टाइम पर हमें लस्सी कहीं दिख गया तो हम सबसे पहले लस्सी पीना पसंद करते हैं क्योंकि लस्सी हमें बहुत ही जल्दी फ्रेश फील कर आता है |
उसमें भी अगर हम मीठी लस्सी की बात करें तो यह बच्चों को भी खूब पसंद आता है कई लोग तो आमतौर पर गर्मियों के मौसम में भोजन के खाने के बाद इसे पेय के रूप में परोसते हैं |
तो अगर आपने कभी मलाईदार लस्सी घर पर नहीं बनाई है पर आपको बहुत पसंद है तो मैं आज आपलोगों को रस्सी बनाना एकदम आसान तरीके सिखाऊंगी |
यह बहुत ही कम समय में बन जाता है और बहुत ही टेस्टी होता है तो चलिए इसे बनाना स्टार्ट करते हैं |
Recipe by Jyoti JhaCourse: DrinksCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
1
servings
Prep time
10
minutes
Cooking timeminutes
Total time
10
minutes
लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे गर्मियों के मौसम में खूब किया जाता है अगर पराठे के साथ लस्सी मिल जाए तो उसका स्वाद ही बढ़ जाता है | बदलते मौसम के साथ-साथ लस्सी को अलग-अलग तरीकों से बना कर पिया जाता है, जिसकी वजह से आज कल बहुत सारे लस्सी फेमस होता जा रहे हैं जैसे- मैंगो लस्सी और मिंट लस्सी जैसे तमाम स्वाद वाली लस्सी को पीने का मौका मिला है |लस्सी एक ऐसा पेड़ है जिससे आप घर आए मेहमानों को फटाफट से बनाकर पिला सकते हैं | तो आज मैं आपको पारंपरिक स्वाद वाली लस्सी की रेसिपी बताने वाली हूँ | तो चलिए सबसे पहले देखते हैं, इसे बनाने में हमें किन – किन सामानों की जरूरत पड़ेगी |
Ingredients(सामग्री)
ताजा दही – 250 ग्राम (2 कप)
चीनी – 50 ग्राम
दूध – 150 ग्राम (1 कप)
पिस्ता बादाम – 1 चम्मच
मलाई – 2 बड़े चम्मच
काजू – 1 चम्मच (टुकड़ों में कटा हुआ)
Directions(बनाने की विधि)
सबसे पहले दही को किसी बड़े और गहरे बर्तन में निकाल लेंगे दही अगर घर का ताजा हो तो लस्सी के लिए बेहतर होगा |
फिर इसे लकड़ी वाले ब्लेंडर से 5 मिनट तक मिलाएंगे, अगर आपके पास लकड़ी वाला ब्लेंडर नहीं है तो आप इसे मिक्सी में चला दें |
उसके बाद चीनी डालकर उसे भी अच्छे से मिला देंगे | अगर आपके पास चीनी का पाउडर है तो आप उसका भी उपयोग कर सकते हैं | उसे मिलाने में समय की बचत होगी और यह जल्दी से बन जाएगा |
फिर इसमें ठंडा दूध मिलाएंगे और 4 से 5 मिनट तक दूसरे बर्तन लेकर फटेंगे |
फिर इसमें ठंडा दूध मिलाएंगे और 4 से 5 मिनट तक दूसरे बर्तन लेकर फटेंगे |
जब लस्सी के ऊपर झाग आने लगेगा तब हम इसे फेटना बंद करेंगे, आप दूध के जगह पर ठण्डा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | मैं यहां दूध का इस्तेमाल लस्सी थोड़ा सा पतला बनाने के लिए की हूँ|
अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर उसे भी मिला देंगे अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसी टाइम पर वह भी डाल कर उसे भी अच्छे से मिला दें |
फिर इसे गिलास में निकाल लेंगे (मैंने यहां पर मिट्टी के गिलास का इस्तेमाल किया है) |
अब इसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन और पिस्ता (काजू)डालकर इसे सजा देंगे | तो यह हमारी क्रीमी लस्सी बनकर तैयार है |
Notes
लस्सी बनाने के लिए घर के ताजे दही का इस्तेमाल करें, अगर आपके पास ताजा दही नहीं है तो आप डेरी वाले दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
लस्सी में आप दूध की जगह पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन पानी से लस्सी में बढ़िया झाग नहीं बन पाता है, अगर आपको ज्यादा झाग वाली लस्सी पसंद है, तो आप पानी की जगह दूध का ही इस्तेमाल करें|
अगर आपको बहुत ही कोल्ड लस्सी पसंद है, तो इसे सर्व करते वक्त 4 – 5 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व कर सकते हैं |
लस्सी में आप अपने मन पसंद का ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
👌