4.8 from 4 votes

कई भारतीय भगवान के  प्रसाद के लिए चावल का खीर बनाते हैं|  वैसे तो खीर  कई किस्म के होते हैं  लेकिन चावल के खीर हर त्यौहार पर बनाए जा सकते हैं जैसे शादी या कोई और फंक्शन|

किसी भी टाइम हम चावल का खीर बना सकते हैं|  तो इसे बनाने का सही और  बहुत ही आसान तरीका आज मैं  आप लोगों को बताउंगी जिसमे मैंने बहुत कम सामग्री लिए हैं, जो की सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध होगा और बहुत कम समय में यह खीर बनकर तैयार हो जाएगी |

चावल की खीर बनाने का सबसे आसान तरीका

Recipe by Jyoti Jha
4.8 from 4 votes
Course: DessertsCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

20

minutes
Total time

30

minutes

पर्पस कोई भी हो, अगर आप चावल का खीर बनाना चाहते है तो इसे आप बहुत आसानी से बना सकते है| बेस्ट बात ये है की ये बहुत स्वादिष्ट बनता है और इसे बहुत जल्दी बनाया जा सकता है | तो आइये शुरू करते है 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients (सामग्री)

  • चावल     –  100 ग्राम  या फिर किसी छोटी कप से 1 कप

  • दूध         –  3 लीटर 

  • चीनी       –  4  से 5  चम्मच या फिर  स्वादानुसार 

  • काजू       – 10 से 15 

  • इलाइची   – 3  से 4   

  • गार्निश करने के लिए सामग्री
  • पिस्ता

  • बादाम

  • केशर

  • किशमिश

Directions

  • सबसे पहले खीर बनाने के लिए हम बासमती चावल लेंगे, उस चावल को हम  अच्छे से धो लेंगे, कम से कम तीन या चार बार|
  • उसके बाद उसे 10 से 15 मिनट   के लिए पानी में छोड़ देंगे | 
  • फिर  उसे किसी कॉटन कपड़े पर छान लेंगे | 
  • दूध को हम किसी बड़े बर्तन  में गैस आऊं करके चढ़ा देंगे, जैसे ही दूध में से उबाल आना शुरू होगा गैस का आंच हम कम कर  देंगे ,उसके बाद हम उसमे चावल डाल  देंगे, चावल डालते ही  काम से काम एक बार करछी जरूर चला देंगे, नहीं तो बर्तन में चावल चिपक जाता है कई बार |
  • अब हम धीमी आंच पर दूध में चावल को पकाने के लिए किसी प्लेट से ढक कर छोर देंगे, और  बीच बीच में हम प्लेट हटाकर करछी चला दिया करेंगे जिससे हमें चावल चिपकने का डर नहीं रहेगा| 
  • ढ़क कर पकाने से खीर जल्दी और स्वादिष्ठ बनता  है|
  • जैसे ही चावल नरम होना शुरू हो जाएगा तो हम उसे पुश करके देखेंगे अगर वो आसानी पुश होने लगे तो हम अब इसमें चीनी काजू और इलाइची तीनो चीज  बारी बारी से डाल देंगे, और करछी से मिला देंगे
  • 15  मिनट तक और हम इसे धीमी  आंच पे पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे|
  • गार्निश करने के लिए पिस्ता, बादाम और केशर का प्रयोग करें|

Recipe Video

Notes

  • अगर आपको गार्निश करने में कोई और ड्राई फ्रूट्स डालना है तो आप स्वादानुसार ऐसा कर सकते हैं |

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |