दही बड़े इंडिया के बहुत ही पॉपुलर डिश है | इंडिया में दही करीब करीब सभी घरों में बनता है और सभी को पसंद भी आता है | शायद ही कोई होगा जिसे यह पसंद नहीं होगा |
क्योंकि इसका जो स्वाद होता है वह थोड़ा खट्टा मीठा लगता है इसकी वजह से यह सभी को पसंद आता है |
दही बड़े बनाने में थोड़ा मेहनत तो लगता है, लेकिन इसे खाने के बाद सारा थकावट दूर हो जाते है |
इसका जो स्वाद होता है वह बहुत ही मजेदार होता है | वैसे अगर आपने खाया होगा तो आपको तो पता ही होगा कि कितना टेस्टी होता है |
आज मैं आप लोगों को दही वड़े बनाने का सबसे आसान तरीके बताऊँगी, और कुछ सीक्रेट भी बताउंगी जिससे आपके दही वड़े भी बोहत सॉफ्ट बनेंगे |
क्योंकि मैं भी दो – तीन बार बनाई हूँ तो मुझे पता है इसे बनाने में लोगों को कहाँ – कहाँ दिक्कतें आती हैं | और इसे बनाने का सबसे आसान तरीका क्या हो सकता है |
तो बस आप मेरी रेसिपी को फॉलो करिए देखिए, पढ़िए और इसी तरीके से दही वड़े बनाकर उसका आनंद उठाइये |
Recipe by Jyoti JhaCourse: SidesCuisine: IndianDifficulty: Medium
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
15
minutes
Calories
300
kcal
Total time
25
minutes
दही वड़े खाने में बहुत ही मजेदार लगता है, लेकिन इसे घर पर बनाने में झंझट सा लगता है | क्योंकि यह मार्केट जैसा बन नहीं पाता है | मार्केट के जो दही वड़े होतें हैं वः बहुत ही मुलायम और बहुत ही फूले फूले होते हैं | जिसकी वजह से वह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है | अगर आप भी मार्किट जैसा दही वड़े घर पर बनाना चाहते हैं | तो आप घबराइए नहीं मेरे तरीके से बना कर देखिये| यह बिल्कुल मार्केट जैसा ही बनेगा वैसे ही सॉफ्ट और वैसे ही मुलायम | इसकी हर बाइट आपको बहुत ही मज़ेदार लगेगी |
Ingredients(आवश्यक सामग्री)
उड़द दाल – 2 कप
नमक – ½ चम्मच
रिफाइंड – 4 कप
सजावट के लिए
दही – 2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 2 चम्मच
काला नमक -1 चम्मच
चाट मसाला -2 चम्मच
अनारदाना – ½ कप
Directions
सबसे पहले दाल को धोकर साफ पानी में 6 से 7 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे |
इसके बाद दाल को छन्नी से छानकर उसमे से एक्स्ट्रा पानी निकाल देंगे |
दाल को मिक्सर जार में डालकर पीस लेंगे | उसके बाद इसमें आधी छोटी चम्मच नमक डालकर फेटनी (हाथों) से तक फटेंगे | ऐसा करने से दही वड़े बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे |
इसे तब तक फटेंगे जब तक कि इसका कलर लाइट नहीं हो जाता | और यह मिश्रण हल्का नहीं हो जाता |
जब आपको लगे कि मिश्रण अच्छी तरीके से तैयार हो चुका है, तब इसे फेटना बंद करेंगे |
और इसे किसी बॉल में ढक कर रखेंगे | आपके दाल का पेस्ट बिल्कुल ऐसा होना चाहिए |
एक कराही में रिफाइंड डालकर मीडियम आंच पे रिफाइंड को गर्म होने के लिए रख देंगे |
जब तेल गरम हो जाएगा, इसमें दाल के पेस्ट का थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल सेप में वड़े बनाकर वड़े को तेल में सुनहरे होने तक फ्राई कर लेंगे, कुछ इस तरीके से |
अब एक बर्तन में नॉर्मल पानी लेकर रखे रहेंगे जैसे ही वड़े फ्राई होता जाएंगे उस पानी में गरम वड़े को डालते जाएंगे |
जब वड़े नरम हो जाएगा तब एक-एक करके हथेलियों के बीच में जोड़ से दबाकर इसका पानी निचोड़ लेंगे |
इसे किसी प्लेट में रखकर इन वड़ों के ऊपर सबसे पहले दही डालेंगे फिर जीरा पाउडर, कला नामक, लाल-(कश्मीरी) मिर्च पाउडर,चाट मसाला, भुजिया, ग्रीन चटनी और आनर दाना डाल कर सर्व करेंगे | (आप अपने पसंद के हिसाब से चीजें डाल सकतें हैं )
Notes
ये सारे चीजों का जो कॉम्बिनेशन होता है, वह बोहत ही स्वादिष्ठ लगता है खाने में |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
खिचड़ी खाना सेहत के लिए अच्छा माना गया है लेकिन बहुत सारे लोगों को खिचड़ी उतना पसंद नहीं आता तो मेन बात ये है कि बहुत लोग खिचड़ी को सिम्पल तरीके से बनाते है जिसकी वजह से उसका स्वाद बढ़िया नहीं लगता | लेकिन आज मैं आपको उसी बेस्वाद खिचड़ी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ