कहने की जरूरत नहीं है कि आम फलों का राजा है | लेकिन सिर्फ यही रीजन काफी नहीं है | की आम लगभग सभी को पसंद होता है | मुझे भी, है और मेरे घर में लगभग सभी को पसंद है |
लेकिन गर्मियों के महीने में खासकर जब लिक्विड डाइट लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में मैंगो शेक एक ऐसी चीज है जो वाकई सबको पसंद होता है |
खासकर बच्चों में इसका क्रेज होता है| इसे बनाने के बहुत सारे तरीके होते हैं |
उदाहरण के लिए कई लोग इसमें एडिशनल फ्लेवर्स डालते हैं, जैसे – वनीला फ्लेवर या फिर बटरस्कॉच वगैरह यूज़ करके मैंगो शेक बनातें है |
लेकिन आम अगर आपको वास्तव में पसंद है, तो उसका जो अपना प्राकृतिक स्वाद होता है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और ऐसे में मैं जो आज मैंगो शेक बनाने जा रही हूं, इसमें मैं कोई भी एडिशनल फेवर्स का इस्तेमाल नहीं करूंगी| आपको आम के नेचुरल फ्लेवर का मजा आएगा |
Recipe by Jyoti JhaCourse: DrinksCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
3
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
0
minutes
Total time
10
minutes
इससे लोग कई बेहतरीन ड्रिंक्स बनाते हैं| लेकिन आज मैं आप लोगों को आम से ऐसा ड्रिंग्स बनाना सिखाऊंगी जो बहुत ही आसान और बोहत ही स्वादिष्ट बनता है तो आइये बनाना शुरू करते हैं
Ingredients
आम – 2 बड़े साइज़ के (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
दूध – 1/2 ग्लास
चीनी – 2 चम्मच (आम के मिठास के अनुसार)
गार्निश के लिए
टूटी -फ्रूटी – 1 चम्मच
काजू – 3 से 4
किशमिश – 2
Directions(बनाने की विधि)
सबसे पहले आम को पानी से धो लेंगे, उसके बाद उसके छिलके हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे|
अब आम के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालकर 1 मिनट तक पीस लेंगे |
उसमें दूध और चीनी(आम की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा) डालकर फिर से 2 मिनट तक पीस लेंगे अब आपका मिल्क शेक तैयार हो गया पीने के लिए | (अगर आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो भी इसी टाइम में डलेगा) |
अब इसे किसी ग्लास में निकालकर सर्व करेंगे |
बाद जो भी ड्राई फ्रूट्स मैंने लिया है, उसके ऊपर डाल कर सजा देंगे | जिससे देखने में भी अच्छा लगेगा और पीने में भी स्वादिष्ट |
Notes
मैंगो मिल्क शेक एक ऐसा ठंडा पेय है, जिसमें आप कुछ ना भी डालेंगे तब भी यह स्वादिष्ट लगेगा |
अगर आपके पास किसी भी रीजन से ताजे आम उपलब्ध नहीं है, तो आप फ्रोजन आम का पप्ल निकाल कर आसानी से मिल्क शेक बना सकते हैं|
आप मिल्कशेक को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला कर सकते हैं | अगर आपको गाढ़ा मिल्क शेक पसंद है, तो दूध कम डालिये| और अगर आपको पतला मिल्कशेक पसंद है तो उसमें दूध ज्यादा डालिये |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ